{"_id":"5efcd9682ea9e658fe7a4fb7","slug":"police-run-on-those-who-did-not-apply-masks","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क न लगाने वालों पर चला पुलिस का डंडा, 451 व्यक्तियों से वसूला 38 हजार 400 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क न लगाने वालों पर चला पुलिस का डंडा, 451 व्यक्तियों से वसूला 38 हजार 400 रुपये जुर्माना
Thu, 02 Jul 2020 12:13 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
मऊ में अनलॉक-2 के नियमों के अनुपालन कराये जाने को लेकर जनपद के सभी थानों की पुलिस ने बिना मास्क घूमने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया। पुलिस ने 451 लोगों को बिना मास्क के घूमते हुए पाया। पुलिस ने इनसे 38 हजार 400 रुपये जुर्माना वसूल किया।अनियमित रूप से चल रहे लोगों को पकड़कर उनके वाहनों का चलान किया। इस मुहिम में 127 वाहनों का चालान किया तथा दस हजार तीन सौ रुपये समन शुल्क वसूल किया। बाइक पर पीछे बैठने वाले 169 लोगों से 13 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के दृष्टिगत जारी अनलॉक-2 दिशा-निर्देशों के अनुपालन के लिए पुलिस ने सघन अभियान चलाया। अभियान के दौरान पिछले 24 घंटे में जनपद के सभी 85 बैरियर प्वाइंटों 30 हाटस्पाट एरिया पर चेकिंग की गई। 22 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 188 के उल्लंघन में पांच मुकदमे दर्ज किए गए। मुहिम में पुलिस ने 1887 वाहनों को चेक किया। जिसमें 127 वाहनों का चालान तथा 10300 रुपये शमन शुल्क वसूले।
विज्ञापन
पुलिस ने बिना मास्क घूम रहे 451 व्यक्तियों को पकड़ा। पुलिस ने इनसे जुर्माने की रूप में से 38 हजार 400 रुपये वसूल किए। रात में बेवजह घूमने वाले 25 व्यक्तियों से 900 रुपये जुर्माना वसूला। दोपहिया वाहन पर पिछली सीट पर यात्रा करने वाले 169 व्यक्तियों को पकड़ा। ऐसे लोगों से 12 हजार 900 रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बिना मास्क घूमने वालों के विरुद्ध और कड़ाई से अभियान चलाया जाएगा और दूसरी बार पकड़े जाने पर जुमाने की रकम पांच गुनी वसूली जाएगी।