फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police removed farmers protesting against Kashi Dwar in Varanasi

Varanasi: पुलिस ने बंद कराया धरना, काशी द्वार के विरोध में दो महीने से बैठे थे किसान; इस सपा प्रत्याशी पर FIR

Mon, 22 Apr 2024 07:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 22 Apr 2024 07:16 PM IST
सार

Varanasi News: बताया जा रहा है कि बीते 19 अप्रैल को प्रिया सरोज ने बिना अनुमति के तहसील पिंडरा में काशी द्वार के विरोध में धरने पर बैठे किसानों के बीच जाकर सभा को सम्बोधित किया था। आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए एफएसटी के अधिकारी श्यामनारायण यादव ने फूलपुर थाने पर तहरीर दी थी।

विज्ञापन
Police removed farmers protesting against Kashi Dwar in Varanasi
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिंडरा में गत दो माह से काशी द्वार योजना रद्द करने की मांग को लेकर अनवरत धरने पर बैठे किसानों को फूलपुर पुलिस ने आचार संहिता में बिना परमिशन के धरना देने पर बैठने का आरोप लगाते हुए उनके तम्बू को उखाड़ दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बाबत तहसील पर पहुंची आधा दर्जन महिलाओं को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया गया।

दूसरी तरफ, मछलीशहर संसदीय क्षेत्र से पीडीए और सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज पर आचार संहिता के उल्लंघन के तहत फूलपुर थाने में एफएसटी की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

क्या है मामला

काशी द्वार योजना के विरोध में किसान तहसील पिंडरा में दो महीने से धरने पर बैठे थे। किसानों को धरना खत्म करने को लेकर डीएम से लगायत पुलिस अधिकारियों के साथ लेकर कई दौर की वार्ता हुई थी।

इसी बीच बीती रात फूलपुर पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चुनाव आचार संहिता लागू होने व धारा 144 लागू होने के बाद भी बिना किसी परमिशन के धरना देने का आरोप लगाते हुए रात्रि में धरने पर बैठे संतोष पटेल व बुजुर्ग गिरधारी पटेल को उठा ले गई।

सोमवार की सुबह बुजुर्ग गिरधारी लाल को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। किसान नेता संतोष पटेल को 151 में चालान कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर पीडीए के नेता व केराकत विधायक तूफानी सरोज, मछलीशहर संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी प्रिया सरोज, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व जिला उपाध्यक्ष राजीव राम समेत अनेक नेता थाने पर पहुंचकर किसान नेता संतोष पटेल को छोड़ने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed