{"_id":"5d189f768ebc3e3cd810e34d","slug":"police-recovered-a-boy-after-one-year-of-missing-balihar-bllia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने किया ऐसा, एक साल बाद लौटी खुशी तो मां के छलक पड़े आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने किया ऐसा, एक साल बाद लौटी खुशी तो मां के छलक पड़े आंसू
Sun, 30 Jun 2019 05:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 30 Jun 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के बलिहार गांव निवासी सुनील गुप्ता के 13 वर्षीय पुत्र अमित कुमार गुप्ता को एक साल बाद रामगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी पंकज सिंह ने शनिवार की देर शाम बलिया रेलवे स्टेशन से बरामद किया।
विज्ञापन
अमित के गायब होने के बाद उसके परिजनों ने हल्दी थाना में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अमित से पूछताछ कर रही है। वहीं, एक साल बाद पुत्र को देखकर माता-पिता फफकर रो पड़े और बेटे को कलेजे से लगा लिया।
विज्ञापन
पुलिस की मानें तो अमित गांव के एक युवक पर बहलाकर भगाने का आरोप लगा रहा है। इस बाबत सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।