फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police arrested the organizer before Dandavat Yatra for enlightenment liberation

ज्ञानवापी मुक्ति के लिए दंडवत यात्रा से पहले आयोजक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 23 Feb 2020 12:30 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 23 Feb 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
Police arrested the organizer before Dandavat Yatra for enlightenment liberation
सुधीर सिंह को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला।

काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी मुक्ति आंदोलन की घोषणा करने वाले सुधीर सिंह को गिरफ्तार करने के लिए रविवार को पुलिस ने साकेत नगर स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। सुधीर सिंह के अनुसार, ज्ञानवापी का धार्मिक स्वरूप शुरू से मंदिर का रहा है। इस परिसर में सिर्फ भगवान विश्वेश्वर का मंदिर था।

विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने रविवार को मौलाना अब्दुल बातिल नोमानी से मुलाकात कर अनुरोध करते हुए कहा कि ज्ञानवापी परिक्षेत्र से मस्जिद अन्यत्र शिफ्ट कर दिया जाय। इसके बाद सोमवार को सुधीर संकटमोचन मंदिर से काशी विश्वनाथ मंदिर तक दंडवत यात्रा निकालने की तैयारी में थे।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर लंका भारत भूषण तिवारी ने बताया कि जिले में धारा 144 लागू है। ऐसे किसी भी आयोजन की किसी को इजाजत नहीं है जो शहर की कानून व्यवस्था को प्रभावित करे। निरोधात्मक कार्रवाई के तहत सुधीर सिंह को हिरासत में लेने के लिए वह पुलिस बल के साथ आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

Trending Videos

Police arrested the organizer before Dandavat Yatra for enlightenment liberation
गिरफ्तारी के लिए मकान के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बताते चलें कि अस्सी घाट पर महाशिवरात्रि के पर ज्ञानवापी मुक्ति आंदोलन की घोषणा हुई थी। शंखनाद, घंटा घड़ियाल के बीच हर-हर महादेव के नारों के बीच शिव भक्तों ने दोनों हाथ उठाकर श्री काशी विश्वनाथ के ज्योतिर्लिंग एवं मां शृंगार गौरी की मूर्ति को मुक्त कराने का संकल्प लिया था।

अस्सी घाट पर जुटे शिव भक्तों ने कहा कि अब तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक बाबा विश्वनाथ और मां गौरी को ज्ञानवापी मस्जिद से मुक्त नहीं करा देंगे। इस दौरान सुधीर सिंह, बृजेश चंद्र पाठक, राकेश पांडेय, राजेश सिंह, विनोद भारद्वाज, मार्कंडेय तिवारी, मुकेश सिंह, शिवेंद्र सिंह, राजीव राय, रतन वीर सिंह, कमलेश सिंह, सोनिया जैन, बबलू, राजू मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed