{"_id":"61a909a313fe7f731d0e9525","slug":"police-raided-red-light-area-in-varanasi-and-freed-three-women-trapped-in-prostitution","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: रेड लाइट एरिया में पुलिस ने मारा छापा, देह व्यापार में फंसी तीन युवतियों को कराया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: रेड लाइट एरिया में पुलिस ने मारा छापा, देह व्यापार में फंसी तीन युवतियों को कराया मुक्त
Thu, 02 Dec 2021 11:30 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:30 PM IST
सार
वाराणसी के शिवदासपुर रेडलाइट एरिया में गुरुवार शाम एसीपी कैंट के नेतृत्व में मंडुआडीह पुलिस और क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज की एक संस्था की निशानदेही पर छापा मारकर तीन तीन युवतियों को मुक्त कराया।
विज्ञापन
तीन महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के शिवदासपुर के रेडलाइट एरिया में पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार में फंसी तीन युवतियों को मुक्त कराया। प्रयागराज की एक संस्था की निशानदेही पर एसीपी कैंट के नेतृत्व में मंडुवाडीह पुलिस और क्राइम ब्रांच ने यह कार्रवाई की। इस दौरान तीन महिलाओं को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
प्रयागराज की संस्था फ्रीडम फर्म के पश्चिम बंगाल यूनिट के लोगों को सूचना मिली कि पश्चिम बंगाल की तीन युवतियों से मंडुवाडीह थाना अंतर्गत शिवदासपुर रेडलाइट एरिया में जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। संस्था के छह सदस्यीय दल ने पहले रेडलाइट एरिया में सुरागकशी की। इसके बाद एसीपी कैंट से संपर्क साधा।
विज्ञापन
गुरुवार शाम के समय एसीपी कैंट रत्नेश्वर सिंह, थानाध्यक्ष मंडुवाडीह राजीव कुमार सिंह व क्राइम टीम ने रेड लाइट एरिया में छापा मारा और तीन युवतियों को मुक्त कराया। रेडलाइट एरिया में अचानक पुलिस को देख काफी भीड़ जमा हो गई। इस कृत्य में शामिल तीन महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पढ़ेंः संपत्ति के विवाद में चाचा और भतीजों में मारपीट और फायरिंग, तीन घायल, लाइसेंसी रिवॉल्वर को पुलिस ने किया जब्त