फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police raid the house of two lakh prize crooks

दो लाख के इनामी बदमाश के घर पुलिस ने मारा छापा

Mon, 24 May 2021 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Police raid the house of two lakh prize crooks
वाराणसी। पेट्रोल पंप संचालक से दस लाख की रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने मामले में दो लाख के इनामी बदमाश मनीष सिंह सोनू की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। शनिवार रात पुलिस ने मनीष सिंह सोनू के लंका थाना अंतर्गत नरोतमपुर स्थित घर पर छापा मारा। हालांकि पुलिस को यहां ताला बंद मिला। आसपास लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ करने की कोशिश की लेकिन किसी ने मुंह नहीं खोला।
विज्ञापन

कपसेठी के घोसिला गांव स्थित पेट्रोल पंप संचालक व पोल्टी फार्म कारोबारी से व्हाट्सएप पर दस लाख की रंगदारी मांगकर पुलिस की नींद उड़ाने वाले अपराधी के घर लंका पुलिस पहुंची तो बाहर से ताला बंद रहा। रात में लंका इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने टीम के साथ दबिश की कार्रवाई की। इलाके में सोनू की इतनी दहशत है कि पुलिस के कई बार कुरेदने पर भी किसी ने मुंह तक नहीं खोला। चौकाघाट स्थित डबल मर्डर और चुनार में फैक्ट्री मैनेजर की हत्या सहित आजमगढ़ में सराफा लूटकांड घटना में वांछित दो लाख इनामी बदमाश की तलाश में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें लगी हुई है। वहीं रंगदारी की घटना ने पुलिस की फिर नींद उड़ा दी। पुलिस के अनुसार मनीष सिंह सोनू इतना शातिर किस्म का अपराधी है। वह इंटरनेट काल के जरिए ही बातचीत करता है, ताकि नंबर को पुलिस ट्रेस न कर सके। बताया यह भी जाता है कि जब भी कोई बड़ी घटना करता है तो वह बिहार और नेपाल के बार्डर पर अपना ठिकाना बना लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed