घर में बना रखी थी असलहा बनाने की फैक्टरी, पुलिस ने छापा मारकर बरामद किए उपकरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्ररी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापा मारकर घर में ही असलहा बनाने का धंधा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कमरे से तमंचा, कारतूस और भारी मात्रा में असलहा बनाने के अन्य उपकरण बरामद किए गए। भदोही सीओ भूषण वर्मा ने बुधवार को दोपहर कोतवाली में प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी।
जिले में धारा 144 लागू होने बाद अपराधियों का धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। सीओ ने बताया कि सूचना मिली थी कि भदोही कोतवाली क्षेत्र के मोढ़ बाजार में अवैध असलहे बनाए जा रहे हैं, जिन्हें बाजार में सप्लाई किया जाता है।
इस क्रम में फैक्ट्ररी का पर्दाफाश करने और संचालक को गिरफ्तार करने के लिए कोतवाल श्रीकांत राय को पुलिस टीम के साथ लगा दिया गया था। पूरी तैयारी के साथ मंगलवार को मोढ़ बाजार में राम अशीष सेठ पुत्र स्व. कृपाशंकर के घर पर छापा मार कर उसे गिरफ्तार किया गया।
सीओ के मुताबिक राम अशीष अपने घर के अगले हिस्से में यह काम करता था। उसके कमरे से दो तमंचा 315 बोर, एक कारतूस 12 बोर, एक खोखा कारतूस 12 बोर, तीन कारतूस 315 बोर, आठ खोखा कारतूस 315 बोर, तीन खोखा कारतूस के अलावा हथौड़ी, लोहे के स्प्रिंग, नट-बोल्ट, रोहे की पट्टी, टुकड़ा, छर्रा, सुम्मी, ब्लेड, पाइप आदि बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि उसके पिता स्व. कृपाशंकर सेठ सुनार थे। उनके देहांत के बाद से उनके उपकरणों की मदद से इसने असलहा बनाने का धंधा शुरू कर दिया था। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।