वाराणसी: बड़ी मस्जिद में बरेलवी समुदाय को दिलाया गया कब्जा, पुलिस ने खोला ताला
कोनिया के बड़ी मस्जिद के मामले में बरेलवी समुदाय के पक्ष में कोर्ट का फैसला आया है। इसके बाद बड़ी मस्जिद में बरेलवी समुदाय को पुलिस ने कब्जा दिला दिया है। एहतियातन पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में कोनिया स्थित बड़ी मस्जिद में मंगलवार को प्रशासन की मौजूदगी में बरेलवी समुदाय को कब्जा दिलाया गया। बरेलवी समुदाय के पक्ष में आए कोर्ट के फैसले पर पुलिस ने कब्जा दिलाया। इस दौरान पुलिस के साथ ही पीएसी जवानों को तैनात किया गया।
वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया स्थित बड़ी मस्जिद में इबादत करने को लेकर सन 2016 में देवबंदी व बरेलवी पक्ष के लोगों के बीच आपस में टकराव हो गया था। उस दौरान भारी बवाल के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई थी।
इसके अलावा नगर मजिस्ट्रेट के निर्देश पर मस्जिद को सील कर दिया गया था। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों ने हाईकोर्ट में अपील की थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अपना फैसला बरेलवी के पक्ष में सुनाया और प्रशासन को मस्जिद में बरेलवी समुदाय को कब्जा दिलाने का निर्देश दिया।
कोर्ट से निर्देश मिलने के बाद एसीपी कोतवाली प्रवीण कुमार सिंह ने आदमपुर थाना, पीएसी, पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बरेलवी समुदाय के लोगों को मस्जिद में कब्जा दिलाया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पीएसी और पुलिस को तैनात किया गया है। एसीपी कोतवाली प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि एहतियातन आदमपुर थाना के साथ पीएसी जवानों को तैनात किया गया है।