फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police not arrest then a man reached police station in varanasi

ट्रंप के आने पर पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया तो खुद पहुंचा थाने, लगाया पौधा

Mon, 24 Feb 2020 11:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 24 Feb 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Police not arrest then a man reached police station in varanasi
चौबेपुर थाना परिसर में पौधरोपण करते संतोष। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के छितौनी गांव में सोमवार को गिरफ्तारी की आशंका के बाद भी जब पुलिस घर नहीं पहुंची तो वह व्यक्ति खुद ही थाने पहुंच गया। सोमवार का पूरा दिन थाने में बिताने के बाद उसके थाने में अशोक का पौधा भी लगाया।

विज्ञापन


देर शाम तक जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो वह थाने से वापस लौट गया। दरअसल छितौनी गांव निवासी संतोष मूरत सिंह पिछले काफी समय से खुद को जिंदा साबित करने में लगा है। क्षेत्र में जब भी कोई वीआईपी आता है तो पुलिस उसे हिरासत में ले लेती है और वीआईपी के जाने के बाद उसे छोड़ देती है।
विज्ञापन


सोमवार को आगरा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आगमन हुआ तो संतोष को लगा कि अब पुलिस उसे गिरफ्तार करने आएगी, लेकिन सोमवार को गिरफ्तारी न होने बाद संतोष खुद ही थाने पहुंच गया और वहां पौधरोपण भी किया। संतोष काफी समय पहले काम करने मुंबई गया था और गांव से किसी के संपर्क में नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच उसके परिवार के ही कुछ लोगों ने संतोष को मृत बता कर उसके नाम साढ़े बारह एकड़ जमीन को अपने नाम करा लिया। तब से संतोष मैं जिंदा हूं का पोस्टर लिए घूम रहा है। लखनऊ व वाराणसी में वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले के सामने कूद गया था। तब से पुलिस किसी भी वीआईपी के आगमन पर उसे गिरफ्तार कर लेती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed