{"_id":"5f58ca748ebc3e81bc6fe9ee","slug":"police-found-the-missing-young-man-after-a-week-of-marriage-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शादी के एक सप्ताह बाद गायब हो गया था युवक, पुलिस ने बरामद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शादी के एक सप्ताह बाद गायब हो गया था युवक, पुलिस ने बरामद किया
Wed, 09 Sep 2020 05:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 09 Sep 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शादी के एक सप्ताह बाद लापता युवक को पुलिस ने अहरौरा से बरामद कर लिया। देहात कोतवाली के भरुहना निवासी युवक ने पड़री निवासी युवती से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी।
विज्ञापन
शादी के एक सप्ताह बाद युवक लापता हो गया। उसकी बाइक पड़री के आमघाट के पास से बरामद हुई। इसके बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश में जुट गई थी।
युवक के परिजनों का आरोप था कि लड़की के परिवार वालों ने ही उसे अगवा किया है। देहात कोतवाली व पड़री थाने की पुलिस युवक की तलाश में जुटी थी।
बुधवार की सुबह युवक ने देहात कोतवाली पुलिस को फोन कर सूचना दी कि कोई उसे अहरौरा छोड़ गया है। मौके पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस युवक को बरामद कर मेडिकल के लिए ले गई।