फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police FIR against six people including inspector and his female friend in varanasi

खाकी पर दाग: दरोगा और उसकी महिला मित्र सहित छह के खिलाफ FIR, दहेज उत्पीड़न और गर्भपात का आरोप

Mon, 25 Dec 2023 01:03 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 25 Dec 2023 01:03 PM IST
सार

पत्नी से 35.50 लाख रुपये मायके से मंगवाने के साथ ही जबरन गर्भपात कराने और प्रताड़ना के आरोप में कानपुर निवासी दरोगा सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
Police FIR against six people including inspector and his female friend in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर निवासी दरोगा, उसके परिजनों और उसकी महिला मित्र सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और गर्भपात कराने सहित अन्य आरोपों में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। यह कार्रवाई दरोगा की पत्नी और डिफेंस कॉलोनी, फुलवरिया में रहने वाली एकता श्रीवास्तव की तहरीर के आधार पर की गई है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
एकता श्रीवास्तव ने पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन से शिकायत की थी। बताया कि उनका विवाह नौ फरवरी 2019 को कानपुर नगर की विश्व बैंक कॉलोनी, बर्रा निवासी श्रवण कुमार निगम के साथ हुई थी। श्रवण उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। एकता के अनुसार शादी के पहले श्रवण ने फ्लैट खरीदने के लिए उनकी मां से 50 लाख रुपये की मांग की थी। उनकी मां 14 लाख 50 हजार रुपये ही दे पाई थीं। शादी के कुछ समय बाद तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा। इसके बाद पति श्रवण, जेठ राजकुमार निगम, ननद आशा निगम और उसके दो बेटे आशुतोष निगम व आनंद निगम कम दहेज लाने की बात कहते हुए प्रताड़ित करने लगे। 
विज्ञापन


श्रवण मायके से 35 लाख 50 हजार रुपये मंगवाने के लिए मारता-पीटता था। एकता ने बताया कि उसी बीच उन्हें पता लगा कि एक महिला पुलिस कर्मी पुष्पा देवी से उनके पति श्रवण की मित्रता है। मार्च 2019 में वह गर्भवती हुई तो श्रवण और पुष्पा देवी ने गर्भपात के लिए जबरन दवा खिला दी। जून 2019 में उनके सारे गहने उनकी ननद ने ले लिया। इस बीच वह पति और ससुराल के अन्य लोगों की मारपीट सहती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति निलंबित किया गया था, अब देता है धमकी

एकता ने बताया कि उनका पति श्रवण कुमार निगम एटा जिले में जसरथपुर थानाध्यक्ष के पद पर तैनात था। उनकी शिकायत पर अक्तूबर 2022 में एटा के एसएसपी ने उसे निलंबित कर दिया, लेकिन मुकदमा नहीं दर्ज हुआ। इसके बाद वह अपने मायके चली आई। अब उनका पति उनके मायके आकर धमकाता है। कहता है कि पूरे परिवार की हत्या करा देंगे या फर्जी मुकदमे में फंसवा देंगे। पति की धमकियों से आजिज आकर उन्होंने कार्रवाई के लिए पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई। इस संबंध में थानाध्यक्ष कैंट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed