फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police FIR against 10 people including Dalmandi Chowki incharge in Varanasi

Varanasi News: दालमंडी चौकी इंचार्ज सहित 10 के खिलाफ एफआईआर, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

Sun, 04 Aug 2024 02:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 04 Aug 2024 02:45 PM IST
सार

दालमंडी चौकी इंचार्ज सहित 10 लोगों के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। अदालत के आदेश से मारपीट और धमकाने के अलावा एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन
Police FIR against 10 people including Dalmandi Chowki incharge in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के दालमंडी चौकी इंचार्ज कुमार गौरव सिंह सहित सात नामजद और तीन अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ मारपीट और धमकाने के आरोप के अलावा एससी-एसटी एक्ट के तहत सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई अदालत के आदेश से गौराकलां के लाल बहादुर के प्रार्थना पत्र के आधार पर की गई है।

विज्ञापन


लाल बहादुर के अनुसार वह 26 अगस्त 2023 को लेढ़ूपुर स्थित भाजपा कार्यालय के अंदर बैठे थे। दोपहर में तत्कालीन आशापुर चौकी इंचार्ज कुमार गौरव सिंह, तीन सिपाहियों और लेकूपुर के महेंद्र तिवारी उर्फ मिंटू तिवारी, देवनाथ तिवारी, रविंद्र तिवारी उर्फ बबलू तिवारी, प्रिंस तिवारी, शनि तिवारी व रौनक तिवारी के साथ आए। सभी ने जातिसूचक गाली देने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें मारपीट कर जबरन अपनी गाड़ी में डाल दिया। फिर, उन्हें आशापुर चौकी और सारनाथ ले जाकर धमकाया गया। कहा गया कि भाजपा कार्यालय आना छोड़ दो, नहीं तो हत्या कर देंगे। इसकी शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने अदालत की शरण ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed