फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police engaged in preparations to stop the crowd of Shiv devotees

शिवभक्तों की भीड़ थामने को तैयारियों में जुटी पुलिस

Sun, 20 Feb 2022 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Police engaged in preparations to stop the crowd of Shiv devotees
महाशिवरात्रि को लेकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चुनाव में फोर्स के जाने के बाद पुलिस के लिए शहर में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने की चुनौती है। मंदिर प्रशासन संग भी बैठक कर व्यवस्थाओं का खाका खींचा जा रहा है। महाशिवरात्रि के दिन बाबा विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ उमड़ने की भी आशंका है, लिहाजा सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी जाएगी।
विज्ञापन

शिवालयों और ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले मेले और विविध आयोजनों को लेकर कमिश्नरेट और ग्रामीण पुलिस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया है कि किसी के साथ अभद्र व्यवहार न हो, बुजुर्गों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। चेकिंग के नाम पर किसी को परेशान न किया जाए। संदिग्धों पर बराबर निगरानी रहे। उधर, रविवार को एसीपी कोतवाली त्रिलोचन त्रिपाठी ने रामनगर थाने में महाशिवरात्रि से संबंधित कार्यक्रमों और क्षेत्र के शिवालयों से निकलने वाले शिव बरात को लेकर धर्म गुरुओं संग बैठक की। इस दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की। बैठक में रामनगर इंस्पेक्टर अश्विनी पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के दिन पंचक्रोशी मार्ग पर वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबंधित
सेवापुरी। महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए रामेश्वर मंदिर स्थित पंचक्रोशी मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मंदिर में सीसी कैमरा, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम की भी तैनाती रहेगी। रविवार को तहसीलदार राजातालाब और सीओ सदर ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत रामेश्वर मंदिर, घाट, पुराने पुल आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राधा-कृष्ण मंदिर के महंत राममूर्ति दास उर्फ मद्रासी बाबा व रामेश्वर महादेव मंदिर पुजारी अनूप तिवारी से शिवरात्रि मेले पर होने वाली व्यवस्था के बाबत जानकारी ली। बैठक के दौरान भीड़ को देखते हुए मंदिर के प्रवेश मार्ग और गर्भ गृह तक पुलिस की तैनाती, बैरिकेडिंग, वरुणा घाट पर रस्से लगाने, पुराने पुल पर बल्ली लगाने सहित कई बिंदुओं पर निर्देशित किया। बैठक में तहसीलदार राजातालाब श्यामकुमार, सीओ सदर अखिलेश राय, एसओ जंसा प्रेम नारायण विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed