फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi Police crackdown on history sheeter Matru Rai

Varanasi News: सूदखोरी- रंगदारी मामले में हिस्ट्रीशीटर मटरू पर पुलिस का कसा शिकंजा, निरस्त होंगे शस्त्र के लाइसेंस

Mon, 13 Jun 2022 02:34 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 13 Jun 2022 02:34 PM IST
सार

व्यापारियों से सूदखोरी, रंगदारी और दुकान कब्जाने के मामले में आरोपी राजेश राय उर्फ मटरू और काशी सिंह पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
varanasi Police crackdown on history sheeter Matru Rai
मटरू राय के घर पुलिस की दबिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

व्यापारियों से सूदखोरी, रंगदारी और दुकान कब्जाने के मामले में आरोपी राजेश राय उर्फ मटरू और काशी सिंह पर वाराणसी पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कोर्ट से जमानत और पिस्टल का लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए जिलाधिकारी को पुलिस ने रिपोर्ट भेजी है।

विज्ञापन


लालपुर-पांडेयपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर मटरू राय और काशी सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने रविवार को भी दबिश दी। डीसीपी आदित्य लांग्हे के पर्यवेक्षण में वरुणा जोन की पुलिस दोनों की आपराधिक कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त खुद कर रहे इस केस की निगरानी
कैंट, मंडुवाडीह, लालपुर-पांडेयपुर थाना समेत अन्य सभी थानों से काशी सिंह और मटरू राय की आपराधिक डोजियर पुलिस जुटा रही है। कैंट, चेतगंज, मंडुवाडीह, लंका, कोतवाली, भेलूपुर में हत्या, हत्या के प्रयास समेत 13 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश इस केस की खुद निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने डीसीपी वरुणा को निर्देशित किया है कि सभी मामलों की पड़ताल करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी से मांगी 33 लाख रुपये की रंगदारी

हथुआ मार्केट में दुकानदार रविंद्र जायसवाल से सात लाख के एवज में 70 लाख वसूलने के बावजूद 33 लाख रुपये की रंगदारी और मारपीट और दुकान कब्जाने मामले में रमेश राय उर्फ मटरू और नदेसर निवासी काशी सिंह के खिलाफ चेतगंज थाने में शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया था। 

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त किया जाएगा। मटरू राय के संपर्क में रहने वाले आपराधिक पृष्ठभूमि वालों पर भी पुलिस की नजर है। 

बरेका के कर्मचारी नेता टीके मुकेश की हत्या में आया था मटरू का नाम

चार साल पूर्व 23 जनवरी 2018 की रात बरेका के कर्मचारी नेता टीके मुकेश की परिसर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें बरेका के कर्मचारी नेता रविनारायण सिंह उर्फ बबलू राय, उसका भाई पंकज राय, साढ़ू मटरू राय, आशुतोष सिंह, अमित सिंह रिक्कू को पुलिस ने नामजद आरोपी बनाया। उस समय दो शूटरों को वाराणसी लाने का आरोप मटरू राय पर था, मंडुवाडीह पुलिस ने हत्या के दौरान ही इसका खुलासा किया था।

इस हत्याकांड में बरेका के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बबलू राय ने वाराणसी कोर्ट और मटरू राय ने बिहार के बक्सर कोर्ट में सरेंडर किया था। बिहार बक्सर के उमरपुर गांव का निवासी मटरू राय हाल में ही हुए त्रिस्तीय पंचायत चुनाव में बक्सर के सदर प्रखंड से ब्लाक प्रमुख चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed