{"_id":"5fc86fc2efe28a47c2494939","slug":"police-constable-suicide-in-police-station-dead-body-found-hanged-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: चौक थाने के सिपाही की फंदे से लटकी मिली लाश, आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: चौक थाने के सिपाही की फंदे से लटकी मिली लाश, आत्महत्या की आशंका
Thu, 03 Dec 2020 10:25 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 03 Dec 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के चौक थाने में तैनात सिपाही शिवम पांडेय(22) का शव गुरुवार की सुबह पियरी स्थित उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची चौक थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के सिधुआपार गांव का मूल निवासी शिवम वर्ष 2019 में पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। इंस्पेक्टर चौक डॉ. आशुतोष कुमार तिवारी ने बताया कि अविवाहित शिवम अगस्त, 2019 से चौक थाने में तैनात था।
विज्ञापन
पियरी में वह अपने रिश्तेदार के यहां किराये पर कमरा लेकर रहता था। गुरुवार की सुबह काफी देर तक शिवम के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज न आने पर रोशनदान से देखने पर पता लगा कि शिवम फंदे के सहारे लटका हुआ है। शिवम की आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। उसके परिजनों को घटना के संबंध में सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन