फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police constable Recrutement Exam Become Croud

कांस्टेबल बनने को उमड़ी युवाओं की भीड़

Mon, 15 Dec 2014 02:00 AM IST
वाराणसी, ब्यूरो
वाराणसी, ब्यूरो Updated Mon, 15 Dec 2014 02:00 AM IST
विज्ञापन
police constable Recrutement Exam Become Croud
वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी एवं समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए रविवार को जिले के 35 केंद्रों पर आयोजित की लिखित परीक्षा में 23475 अभ्यर्थी शामिल हुए। 245 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


परीक्षा के बाद चार अभ्यर्थी आंसर सीट की द्वितीय प्रति अपने साथ ले गए जबकि उन्हें तृतीय प्रति ले जानी थी।  
पूर्वाह्न 11 से दो बजे तक हुई परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा और सुचिता के खासे

इंतजाम किए गए थे। सभी केंद्रों पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए थे। अभ्यर्थियों और कक्ष निरीक्षकों को जांच के बाद अंदर जाने दिया जा रहा था। परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी क्राइम राहुल राज ने बताया कि चार अभ्यर्थी भूल वश आंसर सीट की द्वितीय प्रति अपने साथ ले गए। इसकी रिपोर्ट भर्ती बोर्ड
विज्ञापन


को कर दी गई है। वहीं, परीक्षा खत्म होने के बाद कैंट रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। विभिन्न इलाकों में घंटों जाम लगा रहा। अभ्यर्थियों की सुविधा की दृष्टि से रोडवेज बस अड्डे से गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज और कुशीनगर के लिए 120 अतिरिक्त बसें संचालित कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed