फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police constable in the sanctum sanctorum of Kashi Vishwanath temple took a photo from a mobile

सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव संग काशी विश्वनाथ मंदिर में गए पुलिसकर्मी ने किया कुछ ऐसा....

Wed, 15 Jan 2020 12:46 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 15 Jan 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
police constable in the sanctum sanctorum of Kashi Vishwanath temple took a photo from a mobile
काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से अति संवेदनशील श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में मंगलवार की शाम एक हेड कांस्टेबल मोबाइल से फोटो खींचने लगा। गर्भ गृह प्रभारी की हेड कांस्टेबल पर नजर पड़ी तो उन्होंने उसे रोका। आननफानन में हेड कांस्टेबल को मंदिर परिक्षेत्र से बाहर कर उसकी करतूत की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई।

विज्ञापन


विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मी द्वारा की गई इस बड़ी चूक को लेकर उस पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर पूर्णतया प्रतिबंध है। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने गए थे।
विज्ञापन


मंदिर के गेट नंबर चार पर हेड कांस्टेबल फूलचंद यादव की ड्यूटी थी। धर्मेंद्र यादव गर्भ गृह में दर्शन करने पहुंचे तो फूलचंद अपनी जेब से मोबाइल निकाल कर फोटो खींचने लगा। गर्भ गृह प्रभारी की नजर हेड कांस्टेबल पर पड़ी तो उन्होंने उसे फोटो खींचने से रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर वह गर्भ गृह प्रभारी से कहासुनी पर उतारू हो गया। हेड कांस्टेबल की करतूत तब तक मंदिर में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई थी और दो बार वायरलेस सेट से इस संबंध में सूचना प्रसारित की गई। गर्भ गृह और मंदिर में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने हेड कांस्टेबल को परिसर से बाहर किया और उसे गेट नंबर चार की ड्यूटी से हटाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed