फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police constable demand bribe to accused on phone and audio viral at social media

सिपाही ने आरोपी से कहा, 12 हजार रुपये दो तो धाराएं कर देंगे कम, बातचीत का ऑडियो वायरल

Sat, 12 Jan 2019 12:17 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Sat, 12 Jan 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
Police constable demand bribe to accused on phone and audio viral at social media
demo pic
सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल हुई ऑडियो क्लिप से वाराणसी जिले का मिर्जामुराद थाना एक बार फिर सुर्खियों में है। ऑडियो क्लिप में महिला से मारपीट और बदसलूकी के आरोपी से मिर्जामुराद थाने का सिपाही कह रहा है कि अगर उसे 12 हजार रुपया दे देगा तो वह दर्ज मुकदमे की धाराएं कम करा देगा। ऑडियो क्लिप के वायरल होने के बाद मिर्जामुराद थाने के पुलिसकर्मियों में हड़कंप की स्थिति रही और कोई कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं दिखा।
विज्ञापन


मिर्जामुराद थाना के करसड़ा गांव की युवती से मारपीट और बदसलूकी से जुड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो क्लिप में दावा किया गया कि आरोपी सोनू गौड़ को कॉल कर सिपाही ने 12 हजार रुपये के बदले में विवेचना के दौरान धाराएं कम कराने के लिए कहा।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण मार्तंड प्रताप सिंह ने बताया कि जिस आरोपी की बात की जा रही है उसके खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल है तो सिपाही कहां से धाराएं कम कराएगा। बहरहाल, मामला संज्ञान में आया है तो इसकी जांच की जाएगी और जो दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल सितंबर महीने के आखिरी हफ्ते में पशु तस्करों और मिर्जामुराद थाने के चालक सिपाही आफाक हैदर अली की बातचीत की ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। ऑडियो क्लिप में पशु तस्करों के वाहन को छोड़ने के लिए सिपाही सौदेबाजी कर रहा था। प्रकरण को लेकर सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया था और तत्कालीन मिर्जामुराद इंस्पेक्टर विश्वजीत प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया था।

चोरी के आरोप में हिरासत में लेने पर घेरी चौकी, पथराव

चोलापुर थाना की दानगंज पुलिस चौकी से चंद कदम दूर स्थित मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोर गुरुवार की रात 25 हजार रुपये चुरा लिए। इसके साथ ही शराब ठेका में चोरी की। सीसी कैमरे की फुटेज में कैद तस्वीर के आधार पर पुलिस ने पहाड़पुर के एक वनवासी युवक को हिरासत में लिया।

इसके विरोध में शुक्रवार को वनवासी बस्ती के लोगों ने चौकी पर हंगामा करते हुए पथराव किया। पुलिस ने युवक को छोड़ा तब जाकर सभी शांत हुए। इस दौरान दानगंज पुलिस चौकी के सामने की सड़क पर लगभग आधा घंटे तक आवागमन बाधित रहा।

दानगंज बाजार में गोविंद बरनवाल का घर और मोबाइल की दुकान है। गुरुवार देर रात चोर दुकान के शटर का ताला तोड़कर घुसे और काउंटर में रखे पैसे चुरा कर भाग निकले। सूचना पर चौकी प्रभारी और दुकान मालिक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसी कैमरे की फुटेज आधार पर वनवासी बस्ती के एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

इसके विरोध में बस्ती की महिलाएं और पुरुष चौकी पर पहुंचकर हंगामा किया और पथराव करने लगे। चौकी प्रभारी ने सभी को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। वहीं, दूसरी तरफ गुरुवार रात में ही दानगंज देसी शराब ठेके का ताला तोड़कर चोर दो पेटी शराब उठा ले गए।

चौकी पर हंगामा और पथराव के संबंध में चोलापुर थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शक के आधार पर एक युवक को पूछताछ के लिए लाया गया था। सीसी फुटेज से फोटो मिलाने के बाद उसे छोड़ दिया गया। पकड़े गए युवक को छुड़ाने के लिए कुछ लोग चौकी पर पहुंचे थे, उन्हें समझाबुझाकर वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed