फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police Commissionerate System in Varanasi city is divided into Kashi and Varuna zones

पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम: वाराणसी शहर काशी और वरुणा जोन में बंटा, पांच सर्किल के दायरे में 18 थाने 

Tue, 30 Mar 2021 05:49 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Tue, 30 Mar 2021 05:49 AM IST
विज्ञापन
Police Commissionerate System in Varanasi city is divided into Kashi and Varuna zones
वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश - फोटो : सोशल मीडिया।

वाराणसी में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम के तहत शहर के 18 थानों को दो जोन काशी और वरुणा में बांटा गया है। दोनों जोन में पांच सर्किल निर्धारित की गई है। इन पांच सर्किल के दायरे में 18 थाने आएंगे।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने रविवार को बताया कि काशी और वरुणा जोन के प्रमुख दो डीसीपी रहेंगे। उनके नीचे दो एडिशनल डीसीपी तैनात रहेंगे। काशी जोन में कैंट और चेतगंज सर्किल के प्रभारी दो सहायक पुलिस आयुक्त रहेंगे। कैंट सर्किल में कैंट, शिवपुर, सारनाथ और लालपुर पांडेयपुर थाना रहेगा।
विज्ञापन


चेतगंज सर्किल में चेतगंज, जैतपुरा और सिगरा थाना रहेगा। वरुणा जोन में भेलूपुर, कोतवाली और दशाश्वमेध सर्किल के प्रभारी तीन सहायक पुलिस आयुक्त रहेंगे। भेलूपुर सर्किल में लंका, भेलूपुर और मंडुवाडीह थाने रहेंगे। कोतवाली सर्किल में कोतवाली, रामनगर और आदमपुर थाने रहेंगे। दशाश्वमेध सर्किल में दशाश्वमेध, चौक और लक्सा थाने रहेंगे। उधर, कमिश्नरेट में तैनात किए गए दो अपर पुलिस आयुक्त और दो डीसीपी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मजिस्ट्रेट के पद होंगे कम

वाराणसी में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू होने के बाद मजिस्ट्रेट के पद कम किए जाएंगे। अपर जिलाधिकारी से लेकर अपर नगर मजिस्ट्रेट तक के पदों में कटौती की संभावना है। उम्मीद जताई जा रही है कि कानून व्यवस्था में लगे अफसरों को अब विकास कार्यों में लगाया जाएगा।

दरअसल, वाराणसी में अपर जिलाधिकारी के चार पद हैं। इसमें अपर जिलाधिकारी नगर, प्रशासन, वित्त एवं राजस्व और नागरिक आपूर्ति का पद शामिल हैं। इसके अलावा शहर के थानों के लिहाज से पांच अपर नगर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। माना जा रहा है कि अपर जिलाधिकारी नगर का पद यहां से समाप्त हो जाएगा। इसके अलावा अपर नगर मजिस्ट्रेट के पदों में कमी के साथ उनकी तैनाती नगर निगम और विकास प्राधिकरण में की जा सकती है। धारा 144 से लेकर कानून व्यवस्था से जुड़े ज्यादातर काम अब सीधे पुलिस के जरिए ही होंगे।
अफसरों के 16 आवास का प्रस्ताव शासन को भेजा

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने अधिकारियों के 16 आवास के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है। पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू होने के बाद अधिकारियों के आवास की कमी पड़ेगी। ऐसे में सर्किट हाउस और जिलाधिकारी आवास के पास की सरकारी जमीन पर इन आवासों के निर्माण का प्रस्ताव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed