फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police Commissioner of varanasi said Cannot tolerate laxity in action against miscreants

Varanasi: मनचलों के खिलाफ कार्रवाई में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, समीक्षा बैठक में पुलिस आयुक्त ने दिए निर्देश

Thu, 20 Oct 2022 08:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 20 Oct 2022 08:30 PM IST
सार

वाराणसी पुलिस आयुक्त  ए सतीश गणेश ने गुरुवार को कैंप कार्यालय में एंटी रोमियो स्क्वाड की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि मनचलों के खिलाफ कार्रवाई में ढिलाई बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन
Police Commissioner of varanasi said Cannot tolerate laxity in action against miscreants
एंटी रोमियो स्क्वाड की समीक्षा बैठक में पुलिस आयुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनचलों के खिलाफ कार्रवाई में ढिलाई बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, जांच के दौरान एंटी रोमियो स्क्वाड में शामिल पुलिसकर्मी बॉडी वार्न कैमरा जरूर लगाएं। महिलाओं, छात्राओं के संग होने वाली घटनाओं में आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। यह निर्देश गुरुवार को एंटी रोमियो स्क्वाड की समीक्षा बैठक में पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने दिया।

विज्ञापन


कैंप कार्यालय में हुई बैठक में पुलिस आयुक्त ने निर्देशित किया कि थानों की एंटी रोमियो टीम की ओर से प्रतिदिन की कार्रवाई रजिस्टर में विस्तृत रूप से दर्ज की जाए। इसमें चेकिंग स्थल, शोहदे का नाम, उसका मोबाइल नंबर, उसकी फोटो, उसके परिजनों का नाम, पिता का व्यवसाय, किस वाहन का प्रयोग करता है, रजिस्ट्रेशन नंबर आदि के बारे में पूरी जानकारी रहे।

विज्ञापन

विद्यालयों में रखी जाए शिकायत पेटिका

सहायक पुलिस आयुक्त रोजाना इस रजिस्टर की जांच करेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि कमिश्नरेट के प्रत्येक विद्यालयों में प्रधानाचार्यों से संपर्क कर एक शिकायत पेटिका रखने का अनुरोध किया जाए। इस शिकायत पेटिका की प्रतिदिन जांच की जाएगी। इस पेटिका से प्राप्त शिकायतों में अंकित नाम को गोपनीय रखते हुए कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही स्कूल के बाहर सीसीटीवी कैमरे और इस आशय का बोर्ड की आप कैमरे की नजर में है, लगवाया जाए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर शोहदों की त्वरित पहचान करने में आसानी हो।  बैठक में चेतगंज एसीपी व महिला अपराध शिवा सिंह, जिला प्रभारी एंटी रोमियो स्क्वाड आदि मौजूद रहे।

महिलाओं, बालिकाओं से खास अपील

एंटी रोमियो टीम प्रतिदिन सार्वजनिक स्थलों, चौराहों, बाजार, मॉल, पार्क, स्कूल कॉलेज, कोचिंग संस्थान, बस, टैक्सी स्टैंड व महिलाओं के आवागमन से संबंधित महत्वपूर्ण हॉट स्पॉट पर जांच करें। महिलाओं, बालिकाओं से यूपी पुलिस की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबरों पर बेझिझक फोन करने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed