फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police commissioner of varanasi reached Manduwadih police station on samadhan divas

Varanasi: समाधान दिवस पर मंडुवाडीह थाना पहुंचे पुलिस आयुक्त, बोले- अपराधियों पर कसें नकेल

Sat, 11 Jun 2022 03:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 11 Jun 2022 03:56 PM IST
सार

पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश शनिवार दोपहर अचानक समाधान दिवस पर मंडुवाडीह थाने पहुंच गए। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुना और थानाध्यक्ष को कई निर्देश दिए।

विज्ञापन
Police commissioner of varanasi reached Manduwadih police station on samadhan divas
मंडुवाडीह थाने में पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश शनिवार दोपहर अचानक समाधान दिवस पर मंडुवाडीह थाने पहुंच गए। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुना और थानाध्यक्ष को कई निर्देश दिए। इससे पहले अचानक मंडुवाडीह थाने में पुलिस आयुक्त को देख पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस आयुक्त आगंतुक रजिस्टर को चेक किया।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष को क्षेत्र में अपराधियों पर नकेल कसने के साथ ही क्षेत्र के सभ्रांत लोगों और धर्मगुरुओं से परस्पर संवाद स्थापित करने को कहा। साथ ही मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में फूट पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश दिए। थाने में आई शिकायत पर सम्बन्धित विभाग के साथ संयुक्त टीम बनाकर मौके पर भेजकर निस्तारण करने के लिए कहा। पुलिस आयुक्त लगभग एक घंटे तक थाने में रहकर फरियादियों से जानकारी ली। इस दौरान बैरक, बंदी गृह, कम्प्यूटर कक्ष के अलावा रजिस्टर को बारीकी से देखा। परिसर में धूप में रखे प्याऊ को देखकर उसे ढंकने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed