{"_id":"62541eb3eb068a014c2a24f9","slug":"police-commissioner-of-varanasi-meeting-with-builders-said-fix-fire-safety-resources-in-buildings-within-15-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी पुलिस आयुक्त बोले: 15 दिन के अंदर दुरुस्त कर लें इमारतों में अग्नि सुरक्षा के संसाधन, बिल्डरों संग की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी पुलिस आयुक्त बोले: 15 दिन के अंदर दुरुस्त कर लें इमारतों में अग्नि सुरक्षा के संसाधन, बिल्डरों संग की बैठक
Mon, 11 Apr 2022 05:58 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 11 Apr 2022 05:58 PM IST
सार
वाराणसी पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने सोमवार को कैंप कार्यालय में बिल्डर एसोसिएशन के पदाधिकारियों संग बैठक की। बैठक में इमारतों में आग से बचाव के उपायों पर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन
बिल्डर एसोसिएशन के पदाधिकारियों संग बैठक में पुलिस आयुक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के सिगरा स्थित 11 मंजिला अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट में आग की घटना को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने सोमवार को बिल्डर एसोसिएशन के पदाधिकारियों संग बैठक की। कैंप कार्यालय में हुई बैठक के दौरान आग से बचाव के उपायों पर विस्तृत मंथन किया गया।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने सभी बिल्डरों को निर्देशित किया कि 15 दिनों के अंदर प्रोजेक्ट के अग्निशमन यंत्रों और संसाधनों को दुरुस्त कर लें। ऐसा नहीं करने पर फायर सिक्योरिटी ऑडिट में खामियां पाए जाने पर संबंधित ग्रुप हाउसिंग के बिल्डरों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने रियल इस्टेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें। वहीं मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेष सिंह को भी निर्देशित किया कि प्रोविजनल फायर एनओसी प्राप्त कर कंप्लीशन पूरा करने वाले प्रोेजेक्ट को चिन्हित करें। वहीं बैठक के दौरान बिल्डरों ने अपनी समस्याओं को भी रखा। बैठक में अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर के फ्लैट मालिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन