पुलिस आयुक्त ने की बैठक: ट्रैफिक जाम पर जताई नाराजगी, अवैध शराब की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को राजपत्रित अधिकारियों संग बैठक की। निर्देशित किया कि सुरक्षा व कानून व्यवस्था में किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं हो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रैफिक व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि साप्ताहिक छुट्टियों पर गंगा घाटों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर ट्रैफिक व्यवस्था चुस्त दुरूस्त बनाएं। संबंधित थानों को निर्देशित किया कि ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का सहयोग करें।
कानून व्यवस्था में किसी तरह की कोई लापरवाही न हो
स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया। होटल, ढाबा, रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया जाए। कैंप कार्यालय में वर्चुअल बैठक के दौरान पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने निर्देशित किया कि सुरक्षा व कानून व्यवस्था में किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं हो।
आम जनों से सलीके से पेश आए, किसी तरह का कोई दुर्व्यवहार न हो। निकाली जा रही तिरंगा यात्राओं में भी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किया जाए। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मियों को मेडल मिलने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध संतोष कुमार सिंह, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं अपराध अमित कुमार, पुलिस उपायुक्त सुरक्षा एवं अभिसूचना विक्रांत वीर, डीसीपी काशी जोन राम सेवक गौतम, डीसीपी वरूणा जोन आरती सिंह आदि मौजूद रहीं।