फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police commissioner a satish ganesh announced that Policemen will be punished immediately for misbehaving with the public in Varanasi

पुलिस कमिश्नर का फैसलाः वाराणसी में जनता से दुर्व्यवहार पर तत्काल दंडित होंगे पुलिसकर्मी

Sun, 06 Jun 2021 05:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 06 Jun 2021 05:02 PM IST
सार

अपराध और सुरक्षा कानून व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक पुलिस लाइन में हुई बैठक के दौरान यह निर्देश पुलिस कमिश्नर ने समस्त पुलिस अधिकारियों को दिया। पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने कहा कि आमजन का साथी बनकर उनकी समस्याओं को जाने और निस्तारण कराएं।

विज्ञापन
police commissioner a satish ganesh announced that Policemen will be punished immediately for misbehaving with the public in Varanasi
पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट में किसी भी आम जनता के साथ दुर्व्यवहार या कोई अकारण कार्रवाई हुई तो संबंधित पुलिसकर्मी तत्काल दंडित होंगे। पिछली कई घटनाओं में जनता के साथ हुए दुर्व्यवहार को देखते हुए वाराणसी कमिश्नरेट ने कड़ा फैसला लिया है। 

विज्ञापन


अपराध और सुरक्षा कानून व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक पुलिस लाइन में रविवार को  हुई बैठक के दौरान यह निर्देश पुलिस कमिश्नर ने समस्त पुलिस अधिकारियों को दिया। पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने कहा कि आमजन का साथी बनकर उनकी समस्याओं को जाने और निस्तारण कराएं।
विज्ञापन


पिछली कई घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना कर्फ्यू का अपने स्वविवेक से पालन कराएं। किसी को भी प्रताड़ित करने की मंशा मन में न लाएं। महिलाओं और बच्चों के साथ हुई घटनाओं के आरोपियों को बख्शा न जाए। ऑपरेशन दस्तक मुहिम लगातार चले।  एक अपराधी, एक चौकी इंचार्ज और एक माह के पैटर्न पर काम करें। अपहरण मामले में एक चौकी इंचार्ज औऱ एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करें। बैठक में काशी और वरुणा जोन के अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed