फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police caught illegal liquor thousand liter in jaunpur

यूपी: पुलिस ने पकड़ी एक हजार लीटर अवैध शराब, एक गिरफ्तार

Sun, 09 May 2021 06:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 09 May 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
police caught illegal liquor thousand liter in jaunpur
अवैध शराब के साथ युवक। - फोटो : अमर उजाला।

जौनपुर जिले में बदलापुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात मिलावटी शराब के धंधे का पर्दाफाश किया है। कलिंजरा मोड़ के पास से एक युवक को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से एक हजार लीटर मिलावटी शराब, शराब बनाने के उपकरण, नकली क्यूआर कोड वाले स्टीकर, रैपर आदि बरामद किया है। इस धंधे में संलिप्त उसके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी पवन कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कलिंजरा मोड़ के पास घेरेबंदी कर एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने मिलावटी शराब के अवैध धंधे में संलिप्तता की बात स्वीकार की। पूछताछ में उसने अपना नाम शैलेंद्र निषाद निवासी कलिंजरा मोड़ मिरशादपुर बताया।
विज्ञापन


उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक हजार लीटर मिलावटी देसी शराब, 350 प्लास्टिक की शीशी, ढक्कन, पैकिंग मशीन, 700 नकली क्यूआर कोड के स्टीकर, गंध बनाने वाला रंग व अन्य सामान बरामद किया। एसओ पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी युवक को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है। इस धंधे में शामिल उसके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली टीम में आबकारी निरीक्षण प्रदीप मिश्र, एसएसआई मदन लाल, हेड कांस्टेबल मनीष सिंह, कांस्टेबल अजीत यादव, कांस्टेबल दीपक मिश्र, आबकारी कांस्टेबल विकास श्रीवास्तव, प्रदीप कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed