यूपी: एनएच-2 पर पुलिस ने पकड़ी अवैश शराब से भरी पिकअप, प्रतापगढ़ से जा रही थी बिहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले के अलीनगर थाना पुलिस ने गुरुवार को एक पिकअप से पौने चार लाख की अवैध शराब बरामद की है। मौके से भाग रहे दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तस्कर प्रतापगढ़ से बिहार शराब लेकर जा रहे थे।
अलीनगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-2 पर पूजा धर्म कांटा के पास पुलिस की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वाराणसी की ओर से आ रही एक पिकअप को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। तभी ड्राइवर पिकअप लेकर भागने लगा, लेकिन पुलिस के आगे एक न चली। पुलिस वहीं पिकअप को पकड़ लिया।
पिकअप में चेकिंग के दौरान उसमें खाली सब्जी की रैकेट के नीचे ढककर 45 पेटी शराब रखी गई थीं। इसकी कीमत लगभग पौने चार लाख बताई जा रही है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ये लोग सब्जी की आड़ में प्रतापगढ़ से अवैध शराब पिकअप से लादकर बिहार ले जा रहे थे।
पूछे जाने पर दोनों तस्करों ने बताया कि बिहार में शराब बंदी होने के कारण मोटी कमाई के लिए हम लोग शराब बिहार ले रहे थे। गिरफ्तार युवक अनिल कुमार पटेल और नंदे सोनकर दोनों प्रतापगढ़ के निवासी हैं। इनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वालों की में एसआई आनंदी दिन, नीरज सिंह, सुमित कुमार, ओम प्रकाश पांडे आदि लोग मौजूद थे।