{"_id":"5e45965c8ebc3ee60901545b","slug":"police-case-files-to-threaten-dowry-triple-talaq-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लाख के लिए तीन तलाक की धमकी, पांच के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस लाख के लिए तीन तलाक की धमकी, पांच के खिलाफ केस दर्ज
Fri, 14 Feb 2020 12:03 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : PTI
सोनभद्र जिले में दहेज में दस लाख रुपये और अन्य सामान के लिए विवाहिता को तीन तलाक की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने बुधवार को पति समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया। सीओ सदर राजकुमार तिवारी ने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी 25 दिसंबर 2017 को चंदौली जिले के मो. आसिफ के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि पति और उसके परिवार वाले अक्सर किसी न किसी बात को लेकर उसकी पिटाई करते हैं। उससे दहेज में दस लाख रुपये और कार लाने के लिए कहते हैं। न लाने पर तलाक की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचाने के लिए दवा भी खिलाते हैं। इसके बाद पीड़िता ने मायके पहुंच कर माता-पिता को जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति मो. आसिफ खान, सास वजिदा बेगम, देवर मो. आशिफ खान, ससुर फिरोज खान और ननद शहिना सिद्दीकी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन