{"_id":"6040d0fa68941c26ef0ad7d9","slug":"police-arrested-two-people-with-illicit-liquor-during-excise-department-raid-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
Thu, 04 Mar 2021 05:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 04 Mar 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब बरामद।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणासी के चौबेपुर में आबकारी आयुक्त व जिलाधिकारी के निर्देशानुसार पंचायत चुनाव के मद्देनजर आबकारी विभाग अवैध शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार की सुबह आबकारी टीम ने कादीपुर रेलवे स्टेशन के ठीक सामने कंजड़ बस्ती परानापुर में छापा मारा।
विज्ञापन
वहां से भारी मात्रा में लहन बरामद हुआ। लहन और उपकरण को इस दौरान 95 लीटर कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। आबकारी निरीक्षक अभय सिंह ने बताया कि सुबह परानापुर में छापा मारा गया। जहां, ढाई कुंतल लहन व शराब बनाने के उपकरण को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
इस दौरान 95 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद आबकारी टीम पुरानापुर, कोनिया, नक्खीघाट में भी दविश दी गई। उन्होंने बताया कि आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक रामकृष्ण सहित आबकारी पुलिसकर्मियों का सहयोग किया
विज्ञापन