काशी विश्वनाथ, संपूर्णानंद यूनिवर्सिटी के बैंक खातों को लगा चुके चूना, कर देते थे अकाउंट खाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में विभिन्न सरकारी, प्राइवेट संस्थाओं और लोगों के साथ चेक क्लोनिंग कर उनके बैंक खाते से पैसा निकालने वाले दो जालसाजों को पुलिस गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जालसाज कई राज्यों में चेक क्लोनिंग के जरिए अब तक करोड़ों रुपये का चूना लगा चुके हैं। पुलिस ने जालसाजों को पड़ाव स्थित जयपुरिया स्कूल के समीप से रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने पुलिस लाइन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पड़ाव के जयपुरिया स्कूल के पास से रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। जालसाजों के पास से बीस एटीएम कार्ड, 13 सिम कार्ड, नौ मोबाइल, विभिन्न बैंकों के चेकबुक की फोटो कॉपी, तीन लैपटाप, एक पासपोर्ट, 315 बोर के तीन तमंचे और तीन कारतूस, एक स्कार्पियों सहित 55 हजार 730 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
पूछताछ में जालसाजों ने बताया कि नगर पालिका पीडीडीयू नगर, काशी विश्वनाथ ट्रस्ट, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, दयानंद विद्यालय दिल्ली के अलावा डिब्रूगढ़ के प्राइवेट कंपनी सहित इलाहाबाद बैंक के कुछ प्राइवेट खातों के चेक के क्लोन कर पैसा निकाल चुके हैं।
पकड़े गए जालसाज पीडीडीयू नगर के खोआ मंडी स्थित इस्टर्न बाजार निवासी रामाशीष सिंह और आजमगढ़ के सदर कोतवाली के कटरा सब्जी मंडी निवासी कुंदन सेठ हैं। कुंदन सेठ फिलहाल वाराणसी के चौक थाना के शीतला गली में रह रहा था।