फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police arrested three thief in varanasi

चोरी की योजना बना रहे तीन शातिर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

Tue, 16 Jan 2018 04:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 16 Jan 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
Police arrested three thief in varanasi
पु‌ल‌िस ‌ग‌िरफ्त में चोर
वाराणसी में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। चोरों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। इस बार बनारस की पुलिस ने चोरों की चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले दबोच लिया।
विज्ञापन


जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र में पिसौर के पास से पुलिस ने सोमवार की भोर में वाहन चेकिंग के दौरान चोरों के गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लाखों रुपये का माल बरामद किया गया। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


सीओ कैंट प्रशांत वर्मा ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया। पिसौर के पास जुटे चोर भोर में कहीं चोरी करने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ शिवपुर पवन उपाध्याय और उनकी टीम ने इंद्रपुर निवासी दिनेश प्रजापति, सदर बाजार निवासी राकेश डोम और यहीं के आकाश को गिरफ्तार कर लिया।

उनके पास से छह अंगूठी, एक सोने का हार, चार सोने का कान झाला, सोने की पांच चेन, चांदी की पांच पायल, एक मोबाइल, दस हजार रुपये और चोरी करने के उपकरण बरामद किए गए। पूछताछ में क्षेत्र में हुई करीब आधा दर्जन चोरियों के बारे में पुलिस को जानकारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed