यूपी: किसान नेता की गिरफ्तारी से फूटा किसानों का गुस्सा, पहुंच गए कोतवाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के चुनार कोतवाली क्षेत्र के भरहठा गांव के मुसहर बस्ती में अतिक्रमण हटाए जाने के मामले में आगजनी के बाद शनिवार की सुबह पुलिस ने किसान नेता रामराज पटेल को घर से गिरफ्तार कर लिया। रामराज पटेल की गिरफ्तार किए जाने से किसानों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
सैकड़ों की संख्या में किसान कचहरी के बाहर पहुंचे, जहां पुलिस ने पुलिस ने सभी को सिटी क्लब में भेज दिया। इसके दौरान किसान धरने पर बैठ गए।
चुनार तहसील क्षेत्र भरेहठा में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी जंगबहादुर सिंह के नेतृत्व में तीन थाने की फोर्स अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची थी। इस दौरान कुछ लोगों ने आगजनी की। मामले में शनिवार की सुबह किसान नेता राम राज पटेल को चुनार पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
किसान नेता की गिरफ्तार होते ही किसान आक्रोशित हो गए। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद रामराज पटेल को सीजीएम कोर्ट में पेश किया। तब तक सैकड़ों किसान कचहरी के बाहर पहुंच चुके थे।
सूचना मिलने पर पहुंची फोर्स ने सभी को सिटी क्लब में भेजा। किसानों का आरोप है कि एनएच 7 सड़क निर्माण में उचित मुआवजा की मांग को लेकर किसानों का कई दिनों से धरना चल रहा है। पुलिस ने किसानों के धरने को तोड़ने के लिए उनके नेता को गिरफ्तार किया है।