वाराणसी में मुठभेड़: पुलिस ने पकड़ा 20 हजार का इनामी बदमाश, पैर में लगी गोली
वाराणसी में मंगलवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ में इनामी बदमाश सचिन उर्फ सिक्की को गिरफ्तार किया है। एसओजी प्रभारी अश्वनी पांडे ने बताया कि जैतपुरा थाना क्षेत्र के सिटी स्टेशन के पास बदमाश सचिन के बाएं पैर में मुठभेड़ में गोली लग गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार रात 20 हजार का इनामी बदमाश सचिन उर्फ सिक्की पटेल को चौकाघाट के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल सिक्की पटेल को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। बाएं पैर में गोली लगी है। छह माह पूर्व चेतगंज थाना के बाघबरियार सिंह मोहल्ले में सिक्की पटेल ने नशे में धुत होकर विद्यापीठ छात्र नेता रोहित यादव को गोली मारी थी। गोली छात्र नेता के दाएं जांघ पर लगी थी।
इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से सिक्की को चिह्नित कर लिया था। क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्विनी पांडेय और सिगरा इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला को सूचना मिली कि इनामी बदमाश किसी वारदात की नियत से अंधरापुल से नक्खीघाट की ओर जा रहा है। इस पर कंट्रोल को सूचना देते हुए पुलिस ने जाल बिछाया और चौकाघाट के पास जैतपुरा पुलिस ने घेराबंदी कर दी।
ये भी पढ़ें- बीएचयू ने विकसित की गेहूं की नई प्रजाति: कृषि विज्ञान संस्थान में तैयार हुआ बीज, पीएम मोदी ने देश को किया समर्पित
पुलिस ने रुकने को इशारा किया तो करने लगा फायरिंग
इस दौरान बाइक से आते हुए बदमाश को देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दूर से ही बदमाश ने पुलिस की जीप पर फायरिंग कर दी। इसके बाद क्राइम ब्रांच और पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। लहूलुहान हाल में पुलिस ने उसे मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया, जहां उसकी पहचान लक्सा के औरंगाबाद निवासी सचिन पटेल उर्फ सिक्की के रूप में हुई।
डीसीपी और एडीसीपी मौके पर पहुंचे
बदमाश पर 20 हजार रुपये का नाम भी घोषित है। पुलिस संग मुठभेड़ की सूचना मिलते ही वरुणा जोन के डीसीपी विक्रांत वीर और एडीसीपी प्रबल प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। घायल बदमाश के पास से एक बाइक, .32 बोर का पिस्टल और पांच कारतूस बरामद हुआ। डीसीपी वरुणा जोन विक्रांत वीर ने बताया कि घायल बदमाश को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
ये भी पढ़ें- पिटाई से नाराज हुआ भैंसा: गाजीपुर में गुस्साया भैंसा किसान के दरवाजे पर बैठा, परिजन शौच जाने को भी हुए परेशान
सिक्की के ऊपर हत्या सहित अन्य आरोपों में दर्ज हैं नौ मुकदमे
लक्सा निवासी बदमाश सिक्की पटेल के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स सहित अन्य आरोपों में नौ मुकदमे दर्ज हैं। पहला मुकदमा वर्ष 2002 में चेतगंज थाने में दर्ज हुआ था। इसके बाद सिक्की धमकी और अन्य अपराध के बूते पार्षद शिव सेठ की हत्या करने वाले संतोष शुक्ला की गैंग में शामिल हो गया। संतोष शुक्ला के जेल जाने के बाद सिक्की पटेल मुठभेड़ में मारे गए सनी सिंह गैंग से जुड़ गया। कोतवाली, लक्सा और चेतगंज में कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं।
15 मार्च को मारी थी गोली, कहा था कि आंख निकाल लेंगे
चेतगंज थाने की पुलिस के अनुसार 15 मार्च 2021 को बाघबरियार सिंह मोहल्ले के निवासी और काशी विद्यापीठ एमए के छात्र रोहित यादव(22) को रात में घर के पास गोली मारी गई थी, इसमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सिक्की पहचान हुई थी। छात्र को जांघ में गोली मारने वाला बदमाश सिक्की ही था। सिर्फ रोहित के घूरने पर बाइक सवार नशे में धुत सिक्की सहित अन्य एक बदमाश ने उसे रोंक कर कहा कि हमारी तरफ घूर कर मत देखो, नहीं तो आंख निकाल लेंगे।