{"_id":"5e2707668ebc3e4b5e216a49","slug":"police-arested-criminal-in-chandauli-varanasi-news-vns506391527","type":"story","status":"publish","title_hn":"50हजार का इनामिया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50हजार का इनामिया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने पचास हजार रुपये के इनामिया बदमाश सत्येंद्र सेठ को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इसके पास से चोरी की एक बाइक समेत एक पिस्टल और चार गोलियां बरामद हुई है। यह खुलासा मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद्र ने मुगलसराय कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान किया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुगलसराय कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की मोटसाइकिल से एक व्यक्ति कटरिया होते हुए रामनगर व पड़ाव से होकर वाराणसी जाने वाला है। उसके पास एक पिस्टल भी मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने टीम गठित की और कटेसर स्थित भूसा मंडी के पास वाहनों की चेकिंग करने लगे। सोमवार की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे पुलिस ने संदिग्ध को धर दबोचा। पकड़े गए युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक पिस्टल और चार कारतूस बरामद हुए। इसके बाद पुलिस उसे मुगलसराय कोतवाली ले आई। जहां उसकी शिनाख्त सत्येंद्र सेठ निवासी थाना क्षेत्र चौबेपुर वाराणसी के तौर पर हुई। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े बदमाश पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस की ओर से पूर्व में गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी। वहीं पुलिस ने पचास हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। पकड़े बदमाश के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मंगलवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया गया। बदमाश को पकड़ने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा, एसआई संजय कुमार सिंह, विपिन सिंह, मनोज कुमार तिवारी, सत्येंद्र विक्रम सिंह समेत हेड कांस्टेबल प्रहलाद सिंह, प्रेम सिंह व कांस्टेबल प्रीतम बिंद, भुल्लन यादव, शैलेंद्र उपाध्याय, मनीष सिंह, गौरव सिंह शामिल रहे।