फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police alert regarding VVIp tour tour of varanasi but looted in broad daylight miscreants looted RS one lakh from school employee

वाराणसी: वीवीआईपी दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट लेकिन दिनदहाड़े हो गई लूट, बाइक सवार बदमाशों ने स्कूल कर्मचारी से डेढ़ लाख लूटे

Fri, 10 Dec 2021 07:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Dec 2021 07:45 PM IST
सार

अगले हफ्ते वीवीआईपी दौरे के लेकर वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस अलर्ट मोड में है। बावजूद इसके शुक्रवार को बेखौफ बदमाशों में लंका थाना क्षेत्र में  दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Police alert regarding VVIp tour tour of varanasi but looted in broad daylight miscreants looted RS one lakh from school employee
लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के साकेतनगर कॉलोनी में शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े स्कूल के कर्मचारी से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। इस दौरान झोले में रखा डेढ़ लाख रुपये बदमाशों से छीना झपटी में कर्मचारी की तत्परता से बच गए। वारदात के बाद नकाबपोश बदमाश नरिया तिराहे की ओर भाग निकले। मौके पर पहुंची लंका पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों को खंगाला और बदमाशों के पीछे दो टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन


अगले हफ्ते वीवीआईपी आगमन के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस की ओर से बृहस्पतिवार की देर रात वरुणा और काशी जोन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया था। शहर के प्रमख चौराहों पर उतरी पुलिस की फोर्स ने दुपहिया, कार सवारों का चालान और वाहनों को सीज तक किया। वहीं दूसरे दिन दोपहर में यह लूट की घटना ने पूरी चौकसी को धता बता दी। इस बात की चर्चाएं जोरों पर रहीं। 
विज्ञापन


बैंक से तीन लाख रुपये लेकर आ रहा था  स्कूल कर्मचारी
चितईपुर स्थित कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक संदीप राय ने अपने कर्मचारी विजय जायसवाल को तीन लाख रुपये नकद लाने के लिए चितईपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा भेजा। दोपहर के समय बैंक से तीन लाख रुपये  निकालने के बाद झोले में लेकर कर्मचारी विजय साकेत नगर कॉलोनी स्थित लेन नंबर दो के पास जैसे ही पहुंचा था कि बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और उससे झोला छीनने लगे। दोनों ने नकाब लगा रखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने रुपये से भरा झोला छीन लिया। वहीं छीना झपटी में झोला फटने से डेढ़ लाख रुपये वहीं जमीन पर गिर गए। इस बीच आसपास के लोगों के जुटान को देखते हुए बदमाश जमीन पर गिरे रुपये छोड़ झोला लेकर भाग निकले। झोले में डेढ़ लाख रुपये थे। घर के पास हुई घटना की जानकारी पाकर संदीप राय सहित अन्य परिजन भी पहुंच गए।

दिनदहाड़े हुई लूट की सूचना पर संकट मोचन चौकी पुलिस और लंका पुलिस वारदात स्थल पर पहुंची। आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। नरिया तिराहे की ओर भागते समय बदमाशों द्वारा नकदी निकाल झोला फेंका हुआ मिला।
पढ़ेंः वाराणसी को जल्दी मिलेगा एक और नया थाना, शहर का होगा 20वां पुलिस स्टेशन

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Police alert regarding VVIp tour tour of varanasi but looted in broad daylight miscreants looted RS one lakh from school employee
लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
लंका पुलिस के मुताबिक संभवत: बदमाश बैंक से ही रेकी करते हुए साकेत नगर तक पहुंचे थे। स्कूल प्रबंधक संदीप राय की तहरीर के आधार पर पुलिस ने लूट सहित अन्य आरोपों में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। 

लंका थाने के तीन चौकियों का खराब है फैंटम दस्ता
कमिश्नरेट होने के बाद जहां नए थाने बनाए जा रहे हैं। वही पुराने थानों की व्यवस्था धड़ाम होते दिख रही है। अपराध नियंत्रणके लिए सभी थाने की चौकी को फैंटम दस्ता मुहैया कराया गया है लेकिन इन दिनों लंका थाने की चार चौकियों में तीन चौकी पर फैंटम दस्ता खराब है। संकटमोचन चौकी की पिछले कुछ महीनों से ही फैंटम दस्ता नदारद है तो वहीं नगवां और बीएचयू चौकी पर भी फैंटम दस्ता नहीं है। 

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश

साकेत नगर के रहने वालों में घटना के बाबत काफी आक्रोश रहा। आरोप लगाया कि इलाके में जगह-जगह खुली चाय, पान की दुकानों पर अराजकतत्वों का जमावड़ा रहता है। संकट मोचन चौकी पुलिस सिर्फ ठेले और खोमचों वालों पर कार्रवाई करती है। रात में कभी भी गश्त नहीं होता है। पिछले दिनों ही संकट मोचन चौकी क्षेत्र के नरियां तिराहे पर मोबाइल छिनैती और मेडिकल स्टोर में चोरी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed