फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Poisoners bank manager hunt in Azamgarh Gorakhpur going from Kanpur in up roadways bus

बैंक मैनेजर को जहरखुरानों ने बनाया शिकार, कानपुर से जा रहे थे गोरखपुर, रोडवेज बस में मिले अचेत

Mon, 22 Mar 2021 07:57 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: हरि User Updated Mon, 22 Mar 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
Poisoners bank manager hunt in Azamgarh Gorakhpur going from Kanpur in up roadways bus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में रोडवेज स्टेशन पर सोमवार की सुबह कानपुर से पहुंची बस में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। व्यक्ति को जहरखुरानों ने अपना शिकार बनाया था। उसका सारा सामान गायब था। रोडवेज प्रशासन ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पास मिले आईडी कार्ड से उसकी पहचान हुई। वह गोरखपुर में यूको बैंक में बतौर मैनेजर तैनात हैं। 

विज्ञापन

 
आजमगढ़ रोडवेज पर रविवार की सुबह कानपुर से चली एक बस पहुंची। सभी यात्री उतर गए लेकिन एक व्यक्ति उसमें बैठा ही रहा। आवाज देने पर भी वह नहीं उठा। परिचालक ने पास जाकर देखा तो वह बेहोश था। उसका सामान भी बस में नहीं था। जिस पर परिचालक और चालक ने सूचना रोडवेज प्रशासन को दी।

विज्ञापन

इसके बाद रोडवेज चौकी पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर उसे तत्काल जिला अस्पताल भेज दिया। जेब से मिले आईडी कार्ड से उसकी पहचान ललित गुप्ता (30) पुत्र बदुरा गुप्ता निवासी कानपुर के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के अनुसार वह गोरखपुर जिले के बड़हलगंज स्थित यूको बैंक में बतौर मैनेजर तैनात हैं। रविवार की रात वह कानपुर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकले थे। बस से यात्रा के दौरान जहरखुरानों ने उन्हें अपना शिकार बना लिया और उनका सारा सामान लेकर उतर गए। सोमवार की शाम तक ललित को होश नहीं आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed