फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pocso act cases  pending in Varanasi sexual offenses with girls and women

वाराणसी में किशोरियों और महिलाओं से जुड़े यौन अपराध के 1764 प्रकरण लंबित

Tue, 13 Oct 2020 01:22 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी/घनश्याम मिश्र, वाराणसी
पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी/घनश्याम मिश्र, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 13 Oct 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
Pocso act cases  pending in Varanasi sexual offenses with girls and women

वाराणसी जिले में किशोरियों और महिलाओं से जुड़े यौन अपराध के 1764 प्रकरण अदालतों में लंबित हैं। वहीं, इस वर्ष अब तक पॉक्सो एक्ट यानी किशोरियों से जुड़े यौन अपराध के 17 मामले अदालतों से निर्णीत हुए, जिनमें 10 आरोपियों को सजा हुई और सात बरी हो गए। जो सात बरी हुए हैं, उनमें से चार के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की गई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट से अनुरोध किया है कि पॉक्सो एक्ट यानी किशोरियों से जुड़े यौन अपराध के प्रकरण की सुनवाई प्राथमिकता से हो। इसे देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि अब ऐसे प्रकरणों की सुनवाई तेजी से होगी और फैसला जल्द आएगा।

विज्ञापन

Pocso act cases  pending in Varanasi sexual offenses with girls and women

जनपद में पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के प्रकरणों के निस्तारण के विशेष न्यायालय के साथ दो फास्ट ट्रैक कोर्ट की अदालतें काम कर रही हैं। विशेष न्यायाधीश एक्सक्लूसिव पॉक्सो एक्ट की अदालत में 400 मामले लंबित हैं।

विशेष न्यायाधीश प्रथम पॉक्सो एक्ट की अदालत में 202 मामले, विशेष न्यायाधीश द्वितीय पॉक्सो एक्ट की अदालत में 217 और विशेष न्यायाधीश तृतीय पॉक्सो एक्ट की अदालत में 145 मामले लंबित हैं। प्रभारी जिला शासकीय अधिवक्ता मुनीब सिंह चौहान के मुताबिक फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम की अदालत में 400 और फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय की अदालत में भी 400 मामले लंबित हैं।


कोरोना काल के कारण और इन दोनों अदालतों के पीठासीन अधिकारी के ट्रेनिंग में होने के कारण इन मामलों की सुनवाई प्रभावित है। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने वर्ष 2020 में दो मामले निर्णीत किए हैं। 14 मामलों में जल्द फैसले के आसार हैं।

Pocso act cases  pending in Varanasi sexual offenses with girls and women

किशोरियों से दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी, महिला उत्पीड़न में दर्ज की गई कमी

जिला पुलिस के पास दर्ज आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष जिले में किशोरियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं। हालांकि महिलाओं के साथ दुष्कर्म और उनके उत्पीड़न की घटनाओं में कमी आई है। मौजूदा वर्ष में एक जनवरी से 30 सितंबर तक 39 किशोरियों के साथ दुष्कर्म हुआ। वहीं, इसी अवधि में बीते साल 33 किशोरियों के साथ दुष्कर्म हुआ था।

इसी तरह से एक जनवरी से 30 सितंबर 2020 के बीच 40 महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुआ। जबकि, इसी अवधि में बीते साल 51 महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुआ था। महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतें बीते साल एक जनवरी से 30 सितंबर के बीच 488 आई थी। जबकि इस वर्ष अब तक 311 शिकायतें पुलिस के पास आई हैं। छेड़खानी की घटनाओं में भी बीते वर्ष की अपेक्षा इस साल कमी आई है।

विज्ञापन

Pocso act cases  pending in Varanasi sexual offenses with girls and women

किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल का सश्रम कारावास


विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट प्रथम त्रिभुवन नाथ ने चोलापुर थाने के पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के मामले में आरोपी रोशन चौहान को दोषी पाते हुए 10 वर्ष के सश्रम कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। अदालत ने यह आदेश पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दिया है। हाजीपुर निवासी रोशन के खिलाफ वर्ष 2015 में किशोरी से दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में चोलापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed