{"_id":"6347b9ed76fc1b71cd0ebc21","slug":"pnu-club-managing-committee-election-nomination-process-begins-voting-and-results-on-october-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएनयू क्लब प्रबंध समिति चुनाव: नामांकन के बाद नाम वापसी का मौका आज, मतदान और परिणाम 16 अक्टूबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनयू क्लब प्रबंध समिति चुनाव: नामांकन के बाद नाम वापसी का मौका आज, मतदान और परिणाम 16 अक्टूबर को
Thu, 13 Oct 2022 12:40 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:40 PM IST
सार
दी बनारस क्लब लिमिटेड के प्रबंध समिति चुनाव में गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद नाम वापसी का मौका दिया जाएगा और देर शाम दावेदारों की फाइनल सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
पीएनयू क्लब प्रबंध समिति चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दी बनारस क्लब लिमिटेड के प्रबंध समिति चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन दूसरे पैनल के छह लोगों ने नामांकन किया। इसमें कुमार अग्रवाल, दीपक माहेश्वरी, राकेश बजाज, उदय राजगरिया, जयदीप सिंह और गौरव दास शामिल हैं। गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद नाम वापसी का मौका दिया जाएगा और देर शाम दावेदारों की फाइनल सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
सोमवार को रिटर्निंग ऑफिसर एडीएम सिटी गुलाब चंद्र की ओर से जारी अधिसूचना के बाद मंगलवार को आठ सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया था। 13 अक्तूबर को सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच व इसके बाद शाम पांच बजे तक नाम वापसी की जा सकेगी। शाम पांच बजे के बाद नामांकन करने वालों की सूची फाइनल होगी। 14 अक्तूबर को बैलेट पेपर का सैंपल जारी होगा। रविवार को सुबह दस बजे से अपराह्न चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतों की गणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। यहां बता दें कि क्लब की प्रबंध समिति के चुनाव में 1550 मतदाता शामिल होंगे। उधर, दोनों पैनल की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए प्रत्याशी जुटे हैं। रिटर्निंग आफिसर ने बताया कि मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
दीपक मधोक का पैनल
डा. दीपक मधोक के पैनल में डा. एनपी सिंह, अनिल कुमार जैन, सीए अतुल कुमार सेठ, प्रफुल्ल सोमानी, नीरज अग्रवाल और दीपेश वशिष्ठ शामिल हैं।
दीपक माहेश्वरी का पैनल
दीपक माहेश्वरी के पैनल में कुमार अग्रवाल, नवीन कपूर, राकेश बजाज, उदय राजगरिया, जयदीप सिंह और गौरव दास मैदान में हैं।
दीपक मधोक का पैनल
डा. दीपक मधोक के पैनल में डा. एनपी सिंह, अनिल कुमार जैन, सीए अतुल कुमार सेठ, प्रफुल्ल सोमानी, नीरज अग्रवाल और दीपेश वशिष्ठ शामिल हैं।
दीपक माहेश्वरी का पैनल
दीपक माहेश्वरी के पैनल में कुमार अग्रवाल, नवीन कपूर, राकेश बजाज, उदय राजगरिया, जयदीप सिंह और गौरव दास मैदान में हैं।