फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PNG, CNG prices reduced, 41 thousand consumers of the district will get relief

Varanasi News: पीएनजी व सीएनजी की कीमतों में सात रुपये की कटाैती

Sat, 08 Apr 2023 09:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 09:09 PM IST
विज्ञापन
PNG, CNG prices reduced, 41 thousand consumers of the district will get relief
पीएनजी व सीएनजी की कीमतों में सात रुपये की कटाैती
विज्ञापन


- जिले के 41 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
- सात रुपये घटे दाम कम किए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की कीमतें रविवार से कम होंगी। दोनों की कीमतों में करीब सात रुपये की कटौती की गई है। सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में कमी का जिले करीब 41 हजार ग्राहकों को मिलेगा।


घरेलू पीएनजी
पहले अब (दाम रुपये प्रति किलोग्राम)
62.32 55.32

सीएनजी
पहले अब
90.67 83.67

पीएनजी की खपत
जिले में 20 हजार घरों में पीएनजी पर खाना पक रहा है। प्रतिदिन पीएनजी की खपत 8700 क्यूबिक मीटर है।

सीएनजी की खपत
जिले में 19 सीएनजी स्टेशनों से रोजाना लगभग 56000 किलोग्राम सीएनजी की खपत होती है। सीएनजी से चलने वाले वाहनों की संख्या 21000 हजार है। इनमें 6 हजार कार, 15 हजार ऑटोरिक्शा के अलावा कुछ अन्य वाहन भी शामिल हैं। वाहनों के साथ ही गंगा में 583 नावों का संचालन सीएनजी से हो रहा है।
विज्ञापन


वर्जन
सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में सात रुपये की कमी की गई है। नई कीमतें रविवार से लागू होगीं। - सुशील कुमार, गेल महाप्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed