फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PMO India sought report of projects costing over ten crore of Varanasi

वाराणसीः दस करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की पीएमओ ने मांगी रिपोर्ट

Tue, 19 Jan 2021 01:40 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Tue, 19 Jan 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
PMO India sought report of projects costing over ten crore of Varanasi
हड़िया-वाराणसी सिक्सलेन

दस करोड़ रुपये से अधिक लागत की परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रधानमंत्री कार्यालय ने तलब की है। दिसंबर में एक दर्जन से ज्यादा प्रोजेक्ट पूरे हो गए हैं। उनके लोकार्पण के लिए भी अब अंतिम चरण की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि परियोजनाओं के भौतिक सत्यापन के लिए जनवरी के अंतिम सप्ताह में पीएमओ की एक टीम भी आ सकती है। ऐसे में प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

विज्ञापन


कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में कई परियोजनाएं पूरी हुईं। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार वर्चुअल और एक बार काशी आगमन के साथ ही परियोजनाओं की सौगात दी। दिसंबर 2020 तक कई और परियोजनाओं के पूरा होने के बाद अब नए सिरे से इनके लोकार्पण की तैयारियां तेज होने लगी हैं। यही कारण है कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने अब तक पूरी होने वाली परियोजनाओं की रिपोर्ट तलब की है। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री कार्यालय की टीम वाराणसी में चल रही परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट देगी। कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को लेकर फीडबैक भी लिया जाएगा। दरअसल, जिला प्रशासन ने पीएमओ को जानकारी दी है कि ज्यादातर परियोजनाएं पूरी हो गई हैं। इसमें सबसे अहम 100 बेड का मदर एंड चाइल्ड विंग और क्षेत्रीय नेत्र संस्थान की परियोजना सबसे अहम है। 

विज्ञापन

कोरोना काल में मिली है बनारस को सौगात

नौ नवंबर को वर्चुअल कार्यक्रम में सारनाथ के ध्वनि और प्रकाश शो, सर्किट हाउस के सभागार, आईपीडीएस सहित 600 करोड़ रुपये लागत के परियोजनाओं की सौगात दी थी। इसके बाद देव दीपावली पर पीएम मोदी ने हड़िया वाराणसी खंड के सिक्सलेन को राष्ट्र को समर्पित किया था।

इन परियोजनाओं को लोकार्पण का इंतजार

  • बीएचयू का 100 बेड का एमसीएच विंग
  • बीएचयू ट्रामा सेंटर का यूपीएस स्टोर रूम
  • बीएचयू के शिक्षक आवास
  • क्षेत्रीय नेत्र संस्थान, बीएचयू
  • राष्ट्रीय राजमार्ग-29, वाराणसी-गोरखपुर खंड
  • दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में 50 बेड का महिला चिकित्सालय
  • अस्सी घाट से राजघाट के बीच क्रूज का संचालन
  • न्यायालय परिसर में 16 कक्षीय भूतल सहित आठ मंजिला भवन

 

सभी परियोजनाओं की मॉनिटरिंग कराई जा रही है और उन्हें समय पर पूरा कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है। समय-समय पर परियोजनाओं के निर्माण की समीक्षा हो रही है। -कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी, वाराणसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed