फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM will spend maximum time in Tamil Sangamam during his 25-hour stay in Kashi, protocol continues

Kashi Tamil Sangamam: 25 घंटे के काशी प्रवास में तमिल संगमम में सबसे ज्यादा समय बिताएंगे पीएम, प्रोटोकॉल जारी

Wed, 13 Dec 2023 10:27 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 13 Dec 2023 10:27 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 दिसंबर को गुजरात से दोपहर तीन बजे वाराणसी पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल स्कूल के मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शहरी की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

विज्ञापन
PM will spend maximum time in Tamil Sangamam during his 25-hour stay in Kashi, protocol continues
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 दिसंबर से 25 घंटे काशी में बिताएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम मोदी के दो दिवसीय काशी प्रवास के लिए संभावित प्रोटोकॉल जारी कर दिया है। इसमें चार कार्यक्रमों का जिक्र है। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों को कुछ अन्य आयोजनों की तैयारी रखने के लिए भी अलर्ट किया गया है। काशी प्रवास में प्रस्तावित कार्यक्रम में पीएम मोदी सबसे ज्यादा समय काशी तमिल संगमम के उद्घाटन में बिताएंगे।

विज्ञापन

नमो घाट पर होने वाले इस आयोजन में पीएम के समक्ष काशी और तमिल के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। पीएम नमो घाट से गंगा में जल विहार और रात में काशी के विकास का जायजा लेने भी निकल सकते हैं। 18 दिसंबर की सुबह वे काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 दिसंबर को गुजरात के सूरत से दोपहर तीन बजे वाराणसी पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल स्कूल के मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शहरी की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। करीब एक घंटे तक प्रदर्शनी में रहने के बाद शाम पांच बजे वे नमो घाट पर काशी तमिल संगमम के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। यहां करीब दो घंटे पीएम मोदी मौजूद रहेंगे। अगले दिन सुबह 10.45 बजे पीएम उमरहा स्थित स्वर्वेद मंदिर जाएंगे और यहां भक्तों के बीच एक घंटे रहने के बाद वे मंदिर का लोकार्पण करेंगे। करीब एक बजे वे बरकी मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के ग्रामीण में शामिल होंगे। जनसभा के बाद पीएम मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम के हर कार्यक्रम को सफल बनाना है

पीएम मोदी के काशी प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, महापौर, पूर्व महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष की बैठक हुई। क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि हम सबको इस बात की चिंता करनी है कि प्रधानमंत्री के सभी कार्यक्रम सफल हों एवं जनसभा ऐतिहासिक हो। इसके अलावा सरकारी विभागों के साथ भी भाजपा पदाधिकारियों की समन्वय बैठक हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed