फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM will interact with the beneficiaries of Integrated Power Development Scheme

One Nation-One Grid: एकीकृत विद्युत विकास योजना के लाभार्थियों से आज पीएम मोदी करेंगे संवाद

Sat, 30 Jul 2022 10:16 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2022 10:16 AM IST
सार

अमृत महोत्सव के ग्रैंड फिनाले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकीकृत विद्युत विकास योजना (आईपीडीएस) लाभार्थियों से ऑनलाइन संवाद करेंगे। वाराणसी के मंडलीय सभागार में लाभार्थियों के लिए व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
PM will interact with the beneficiaries of Integrated Power Development Scheme
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@ Bjp4india

विस्तार

अमृत महोत्सव के ग्रैंड फिनाले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकीकृत विद्युत विकास योजना (आईपीडीएस) लाभार्थियों से ऑनलाइन संवाद करेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को मंडलायुक्त सभागार में रिहर्सल हुआ। ग्रैंड फिनाले शनिवार को दिन में 11 बजे मंडलीय सभागार में होगा।

विज्ञापन


बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पीएम मोदी बिजली योजनाओं के लाभार्थियों से आईपीडीएस लागू होने के बाद हुए बदलाव पर बातचीत कर सकते हैं। अधीक्षण अभियंता दीपक अग्रवाल के मुताबिक, एक ग्रिड एक नेशन के तहत बिजली सुधार मेें आंदोलनकारी बदलाव हुए हैं।
विज्ञापन


एक ग्रिड एक नेशन सुविधा लागू होने पर बिजली कटौती और लो वोल्टेज से होने वाली ट्रिपिंग की समस्या खत्म हो जाएगी। अब सरप्लस बिजली एक ग्रिड से दूसरे को भेजने में सुविधा होगी। कहीं मांग बढ़ने पर दूसरी जगह की अतिरिक्त बिजली भेज दी जाएगी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने पीएमओ को पांच नाम भेजे थे जिसे स्वीकृति मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें से किसी दो व्यक्ति से पीएम संवाद कर सकते हैं। इससे पूर्व 26 जुलाई को काशी विद्यापीठ ब्लॉक व 27 को सेवापुरी ब्लॉक में आयोजन हो चुका है। ग्रैंड फिनाले में बिजली व्यवस्था में बदलाव को समर्पित लघु फिल्म दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed