फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM stronghold Congress Hllabol

पीएम के गढ़ में कांग्रेस का हल्लाबोल

Tue, 29 Dec 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 29 Dec 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
PM stronghold Congress Hllabol
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ में कांग्रेसजनों ने पदयात्रा निकाल केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। पार्टी की स्थापना दिवस पर यहां तीन मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे।
विज्ञापन

पार्टी ने इस यात्रा को अभाव मिटाओ-सद्भाव बढ़ाओ नाम दिया था। कटिंग मेमोरियल स्कूल के मैदान पर कांग्रेसजनों का जुटान हुआ।
वहां हुई सभा में वक्ताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों पर तीखे हमले किए। पार्टी विधायक अजय राय की गिरफ्तारी को सियासी साजिश का हिस्सा बताया। विधायक की रिहाई की मांग के साथ मिंट हाउस से निकली पदयात्रा अंधरापुल, लहुराबीर होता हुए टाउनहाल पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन


मैदान तो नहीं मगर मंच भर गया विशाल पदयात्रा के लिए पार्टी पिछले एक हफ्ते से तैयारी कर रही थी। भीड़ जुटाने के लिए ही पार्टी ने इस आंदोलन में वाराणसी के अलावा मिर्जापुर और आजमगढ़ मंडल को इसमें जोड़ा। वरिष्ठ नेताओं ने गांव-गांव जाकर जनसंपर्क किया। लोगों से इस आंदोलन का हिस्सा बनने की अपील भी की। मगर तीन मंडलों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अपेक्षित भीड़ नहीं जुट सकी। हालांकि मंच पूरी तरह से पैक दिखा। संचालक को कई दफा मंच खाली करने की गुहार भी लगानी पड़ी। हर नेता मंच पर बड़े नेताओं के पास बैठने, सेल्फी लेने, फोटो खिंचाने में व्यस्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने गिनाया विधायकों का नाम ःप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए अपने विधायकों और नेताओं का नाम गिनाया। उन्होंने कांग्रेस विधायक अजय राय की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया और कहा कि विधायक को न्याय मिलने तक पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस महासचिव और प्रदेश के प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने भी पांच मिनट के अपने भाषण में प्रदेश और केंद्र की नीतियों पर कड़ा हमला बोला। कहा कि वाराणसी से यह शुरुआत है। यूपी और केंद्र में हम अन्याय का शासन नहीं चलने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed