फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM's parliamentary seat Varanasi will have better infrastructure, tourism will have boost

पीएम के संसदीय क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं बेहतर होंगी, पर्यटन को लगेंगे पंख

Sun, 21 May 2017 01:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 21 May 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
PM's parliamentary seat Varanasi will have better infrastructure, tourism will have boost
बैठक में शामिल मंत्री सुरेश खन्ना व अन्य - फोटो : अमर उजाला

सूबे के संसदीय कार्य, नगर विकास, शहरी समग्र विकास तथा नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन सभागार में हुई जिला योजना 2017-18 की बैठक में 35122 लाख रुपये से कराए जाने वाले कार्यों का अनुमोदन किया गया।

विज्ञापन


पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहर से लेकर गांव तक के मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। कुछ नए बाग भर बनाए जाएंगे।  सुरेश खन्ना ने कृषि विभाग के उप निदेशक को निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं से जिन किसानों को लाभान्वित कराया गया है, उसकी सूची विधायकों को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों द्वारा पशु चिकित्सकों द्वारा पशुओं के टीकाकरण के बाबत पैसा मांगने की जानकारी पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें। वन विभाग द्वारा रोपे गए पौधों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए कहा कि इसका सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही हर जनप्रतिनिधि से अपने-अपने क्षेत्रों में एक-एक हजार पौधे लगवाने को कहा। पेयजल की गंभीर समस्या के दृष्टिगत मंत्री ने जिला योजना में इसके लिये प्रस्तावित बजट में वृद्धि करने निर्देश दिया।

जनप्रतिनिधियों से कहा कि विकास एवं निर्माण कार्यों पर पैनी नजर रखें। तभी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचेगा। विकास कार्यों ऐसी कार्यशैली अपनाएं जिससे वाराणसी पूरे प्रदेश में अव्वल रहे।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, न्याय, सूचना, खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री डा0 नीलकंठ तिवारी, विधायक कैंट सौरभ श्रीवास्तव, विधायक उत्तरी रवीन्द्र जायसवाल, पिंडरा अवधेश सिंह, एमएलसी चेतनारायण सिंह के अलावा जिला योजना समिति के सदस्य सहित जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र, एसएसपी नितिन तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।

जिला योजना में क्या-क्या होगा

PM's parliamentary seat Varanasi will have better infrastructure, tourism will have boost
suresh khanna clean dirty drain in varanasi - फोटो : अमर उजाला

- निजी लघु सिंचाई के तहत 15 नि:शुल्क बोरिंग, 100 गहरे नलकूप, 3 बोरिंग गोदाम एवं 300 मध्यम नलकूप लगाए जांएगे

-दुग्ध विकास के तहत दस समितियों का गठन किया जाना

-वन विभाग द्वारा सामाजिक वानिकी में 125 हेक्टेयर अग्रिम मृदा कार्य एवं 62 हेक्टेयर पौधरोपण तथा शहरी वानिकी में 1000 ब्रिकगार्ड निर्माण

-पंचायती राज विभाग द्वारा ग्रामसभाओं में कुल 15.03 किलोमीटर सीसी रोड, 21.11 किलोमीटर केसी ड्रेन एवं 237 पंचायत भवनों का निर्माण तथा निर्मल भारत अभियान के तहत 201045 स्वच्छ शौचालयों के निर्माण कराना

-राजकीय लघु सिंचाई के तहत दो नए नलकूपों का निर्माण एवं 35 पुलों की मरम्मत

-नेडा द्वारा 1000 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगेंगी

-32 नए प्राथमिक स्वस्थ केंद्र एवं गंगापुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण

-शहर में दो एवं ग्रामीण क्षेत्र में 16 होमियोपैथिक चिकित्सालयों की स्थापना

-शहर में चार एवं ग्रामीण क्षेत्र में 13 आयुर्वेदिक चिकित्सालयों की स्थापना

- जल निगम की पेयजल योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में 400 नए हैंडपंप, 3500 हैंडपंप रीबोर, 20 नलकूपों का निर्माण। नगर क्षेत्र में 200 नए हैंडपंप एवं 240 हैंडपंप को रीबोर किया जाना है

-ग्रामीण आवास योजना के तहत 5341 प्रधानमंत्री आवास एवं 743 लोहिया ग्रामीण आवास का निर्माण

-पुत्री की शादी/बीमारी के लिए 5184 परिवारों को अनुदान तथा अत्याचार से पीड़ित 181 लोगों को आर्थिक सहायता

इन मंदिरों का होगा जीर्णोद्धार

PM's parliamentary seat Varanasi will have better infrastructure, tourism will have boost
suresh khanna clean dirty drain in varanasi - फोटो : अमर उजाला

पिंडरा के लोकापुर स्थित शिव मंदिर, चोलापुर के भरथरा खुर्द स्थित कालेश्वर मंदिर, चोलापुर स्थित दुर्गा मंदिर, अकथा स्थित सांई मंदिर, संकट हरण हनुमान मंदिर, बच्चा एवं कच्चा बाबा मंदिर स्थल, पतेरवां स्थित शिव मंदिर, नियार घाट के जालपा देवी स्थल, तुलसीनगर कालोनी में शिव शक्ति धाम, बड़ागांव के नकटी स्थित नकटेश्वरी देवी, भद्रकाली मंदिर, रामजानकी मंदिर, रोहनिया के खेवली में शिव मंदिर, महावीर मंदिर स्थित कुंड का जीर्णोद्धार/पर्यटन विकास, पंचराव स्थित महाकाली मंदिर का पर्यटन विकास, राजेंद्र प्रसाद घाट परर मंच का जीर्णोद्धार, फूलपुर के मानी स्थित हनुमान स्थल का पर्यटन विकास, चितईपुर स्थित आदित्यनगर में कुंड का जीर्णोद्धार/पर्यटन विकास एवं रामबाग का पर्यटन विकास प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed