फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM narendra Modi will give gift of three oxygen plants to varanasi today event broadcast at these places

वाराणसी: पीएम मोदी ने दी तीन ऑक्सीजन प्लांट की सौगात, एम्स ऋषिकेश से किया लोकार्पण

Thu, 07 Oct 2021 01:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 07 Oct 2021 01:09 PM IST
सार

नवरात्र के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी एम्स ऋषिकेश से ही देश भर में पीएम केयर्स फंड से लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन कर उसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

विज्ञापन
PM narendra Modi will give gift of three oxygen plants to varanasi today event broadcast at these places
बीएचयू अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के अस्पतालों में पीएम केयर्स फंड से लगे ऑक्सीजन प्लांट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऑनलाइन उद्घाटन किया। एम्स ऋषिकेश में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का प्रसारण जिले में बीएचयू ट्रामा सेंटर, जिला महिला अस्पताल में कराया गया। 

विज्ञापन


जिले में बीएचयू अस्पताल और ट्रामा सेंटर में 1000 एलपीएम के 1-1 ऑक्सीजन प्लांट और जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में भी इसी क्षमता का एक प्लांट पीएम केयर्स फंड से लगाया गया है। इसके अलावा बीएचयू में दो प्लांट और भी लग रहे हैं, इसका कामकाज शुरू हो गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को होने वाले कार्यक्रम की तैयारी बीएचयू ट्रामा सेंटर, जिला महिला अस्पताल में होती रही। बीएचयू ट्रामा सेंटर में प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह की मौजूदगी में सीएमओ डॉ. वीबी सिंह, ऑक्सीजन प्लांट के लिए नोडल ऑफिसर डॉ. अतुल सिंह ने यहां लगे प्लांट का निरीक्षण कर पीएम द्वारा उद्घाटन होने वाली तैयारियाें का जायजा लिया। प्रो. सौरभ सिंह ने बताया कि अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम के प्रसारण को देख सकें, इसके लिए यहां स्क्रीन लगवाई जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री अस्पताल में पीडियाट्रिक वार्ड बनकर तैयार

कोरोना की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर में पीडियाट्रिक वार्ड बनकर तैयार है। सीएमएस डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि 153 बेड तक ऑक्सीजन पाइप लाइन के माध्यम से पहुंच गया है। बताया कि आठ बेड पीड़ियाट्रिक और 58 बेड अन्य मरीजों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

कोविड आईसीयू एवं हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) के लिए 20 बेड आक्सीजनयुक्त, आठ बेड एचडीयू, चार बेड आईसीयू के लिए प्रस्तावित हैं। इसके अलावा यहां 20 (बी टाइप) सिलेंडर उपलब्ध हैं। अस्पताल के पास दो 102 एंबुलेंस, दो 108 एंबुलेंस उपलब्ध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed