{"_id":"657aa1e2aab6220ca9032ab7","slug":"pm-narendra-modi-will-gift-20-roads-to-varanasi-built-with-rs-39-crores-will-inaugurate-these-roads-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Varanasi Visit: 39 करोड़ से बनीं 20 सड़कों की सौगात देंगे पीएम, इन सड़कों का करेंगे लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Varanasi Visit: 39 करोड़ से बनीं 20 सड़कों की सौगात देंगे पीएम, इन सड़कों का करेंगे लोकार्पण
Thu, 14 Dec 2023 12:04 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:04 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 दिसंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। इस दौरान पीएम जिले को एक हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं देंगे। बरकी में जनसभा के बाद वहीं से पीएम इनका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय काशी प्रवास के दौरान जिले को एक हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं देंगे। इसमें जिले की 20 छोटी-बड़ी सड़कें भी शामिल हैं। पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड की 16, प्रांतीय खंड की एक और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) से बनाई गईं तीन सड़कें शामिल हैं। इनकी लागत 39 करोड़ रुपये है। बरकी में जनसभा के बाद वहीं से पीएम इनका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा निर्माणाधीन पांच फोरलेन व एक सिक्सलेन सड़क का पीएम 17 दिसंबर को निरीक्षण भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
पीएम इन सड़कों का करेंगे लोकार्पण
परियोना का नाम - लंबाई - लागत
काशीपुर चौराहे से जगरदेवपुर मार्ग - 800 मीटर - 29.05 लाख
नाद नदी पर मंगारी-सिंधौरा मार्ग पर बॉक्स कल्वर्ट - 100 मीटर - 151.34 लाख
हिरामनपुर से पतिराजपुर मार्ग पर लघु सेतु व सड़क - 200 मीटर - 43.60 लाख
पिंडरा से कनकपुर मार्ग पर लघु सेतु व सड़क - 500 मीटर - 62.56 लाख
मंगारी सिंधौरा मार्ग पर रपटा पुल पर बाक्स कल्वर्ट - 450 मीटर - 230.33
पनवरिया से रतनपुर तक संपर्क मार्ग - 2.10 किमी - 79.28 लाख
हिरामनपुर से बजरंग नगर संपर्क मार्ग - 1.10 किमी - 37.74 लाख
देवराई से रतनपुर तक संपर्क मार्ग - 1.62 किमी -109.45 लाख
नई कोट सड़क से कोर्रा तक पिच रोड - 1.22 किमी - 63.33 लाख
खालिसपुर में स्टेशन तक पिच रोड - 700 मीटर - 26.56 लाख
बरही नेवादा से कठिरांव तक संपर्क मार्ग - 1.70 किमी - 78.95 लाख
खरावन में मठ संपर्क मार्ग - 560 मीटर - 20.11 लाख
गजोखर से हिरामनपुर तक सड़क निर्माण - 3.17 किमी - 162.29 लाख
तारापुर चौराहे से सोनकर बस्ती तक सड़क निर्माण - 4.50 किमी - 220.49 लाख
सीरगेट से मलहिया तक सड़क चौड़ीकरण - 8.20 किमी - 1464.13 लाख
बंदेपुर करसड़ा से सामान्य बस्ती तक - 1 किमी - 39.52 लाख
सिगरा से महमूरगंज मार्ग - 1.10 किमी - 168.96 लाख
उमरहां जाल्हूपुर से बरथरां तक - 8.60 किमी - 333.52 लाख
वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग से जरियारी मोहनडीह तक - 5 किमी - 200.21 लाख
रुपापुर गुरूदासपुर से शिवरामपुर तक - 6.95 किमी - 240.91 लाख