{"_id":"615fc3318ebc3e8746051b12","slug":"pm-narendra-modi-visit-varanasiadministration-engaged-in-preparing-list-of-final-projects-will-sent-to-pmo","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी का वाराणसी आगमन: परियोजनाओं की सूची तैयार करने में लगा प्रशासन, पीएमओ को भेजा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी का वाराणसी आगमन: परियोजनाओं की सूची तैयार करने में लगा प्रशासन, पीएमओ को भेजा जाएगा
Fri, 08 Oct 2021 09:46 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 08 Oct 2021 09:46 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की रात समीक्षा बैठक में बताया था कि प्रधानमंत्री 25 अक्तूबर को वाराणसी आएंगे। सीएम की ओर से सूचना के बाद अब जुलाई से सितंबर तक पूरी हुई परियोजनाओं का सत्यापन शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
25 अक्तूबर को वाराणसी आएंगे पीएम मोदी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 अक्तूबर को वाराणसी आगमन सूचना के बाद अब प्रशासन लोकार्पण और शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं की सूची तैयार करने में जुट गया है। पूरी हुई परियोजनाओं के भौतिक सत्यापन के लिए जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। इसके बाद इस सूची को प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा जाएगा। वहां से संस्तुति के बाद इस सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं पर मंथन शुरू किया गया है। इसके अलावा शिलान्यास वाली परियोजनाओं को लेकर तैयारी शुरू की गई है। पीएम के संभावित कार्यक्रमों पर भी योजना बनाई जा रही है। इसमें भाजपा की ओर से भी पीएम मोदी के कार्यक्रम प्रस्तावित किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
पढ़ेंः नवरात्र के पहले दिन विंध्याचल धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, मां के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान
विज्ञापन
दीपावली से पहले बनारस को करोड़ों की सौगात
माना जा रहा है कि पीएम मोदी दीपावली से पहले बनारस को करीब तीन हजार करोड़ रुपये के परियोजनाओं की सौगात देंगे। यहां बता दें कि इससे पहले 15 जुलाई को पीएम मोदी ने करीब 15 सौ करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था।
इन प्रमुख परियोजनाओं का काम हो गया है पूरा
- राष्ट्रीय राजमार्ग 56 (सुल्तानपुर से वाराणसी खंड)
- राष्ट्रीय राजमार्ग 233 घाघरा ब्रिज से वाराणसी खंड
- राष्ट्रीय राजमार्ग 29 वाराणसी गोरखपुर
- रिंग रोड-2 का पैकेज -1
- बीएचयू में 160 आवासीय भवन
- सर्किट हाउस और बेनियाबाग में भूमिगत पार्किंग
- गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट के बीच सड़क का सौंदर्यीकरण
- 10 एमएलडी क्षमता का रामनगर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट
- गंगा गोमती के संगम तट पर स्थित कैथी घाट

इसी माह बनकर तैयार हो जाएगा बायोगैस प्लांट
वाराणसी शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर शहंशाहपुर में बन रहा बायोगैस प्लांट इसी माह बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद लोगों को इसका लाभ मिलने लगेगा। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बायोगैस प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्य का जायजा लिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कमिश्नर दीपक अग्रवाल से यहां लगे संयंत्र से बायोगैस बनने और भविष्य में इसके प्रयोग आदि के बारे में जानकारी ली। राजकीय कृषि एवं पशुधन प्रक्षेत्र के परिसर में करीब 30 करोड़ रुपये से बनने वाले बायोगैस प्लांट में 2500 किलोग्राम सीएनजी गैस का उत्पादन होगा।
गायों के गोबर और अन्य ऑर्गेनिक वेस्ट प्रोडक्ट से बायोगैस संयंत्र में गैस बनाने में सहायता होगी। प्लांट के माध्यम से मीथेन को सीएनजी में कंवर्ट किया जाएगा। इसके बाद कंप्रेस कास्केट में भरकर होटल, सीएनजी पंप और सीएनजी से चलने वाले वाहनों में प्रयोग किया जा सकता है।