फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pm narendra modi visit varanasi he came from Siddharthnagar to rally place via Helicopter return to Delhi by Air india 1

वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: सिद्धार्थनगर से हेलीकॉप्टर से जनसभा स्थल पहुचेंगे, बाबतपुर से एयर-1 से लौटेंगे दिल्ली

Sat, 23 Oct 2021 04:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 23 Oct 2021 04:48 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली से पहले 25 अक्तूबर को  काशीवासियों को पांच हजार दो सौ करोड़ रुपये की 30 परियोजनाओं की सौगात देंगे। उनके आगमन से पहले कार्यक्रम के समय में थोड़ा संशोधन हुआ है।

विज्ञापन
pm narendra modi visit varanasi he came from Siddharthnagar to rally place via   Helicopter return to Delhi by Air india 1
वाराणसी में पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली से पहले अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को सौगात देने 25 अक्तूबर को वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री करीब एक घंटे तक रुकेंगे। सिद्धार्थनगर से हेलीकाप्टर से वे वाराणसी के मेहंदीगंज स्थित जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। यहां परियोजनाओं के लोकार्पण और आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का शुभारंभ करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से वो बाबतपुर एयरपोर्ट से विमान एयर इंडिया-1 से दिल्ली लौट जाएंगे।

विज्ञापन


स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के वाराणसी पहुंचने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 अक्तूबर के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिद्धार्थनगर में कार्यक्रम के बाद दोपहर में वाराणसी पहुंचेंगे। वे सिद्धार्थनगर से सेना के हेलीकॉप्टर से वाराणसी में जनसभा स्थल आएंगे।
विज्ञापन

पढ़ेंः पीएम से पहले सीएम का आगमन: तैयारियों को परखने आज काशी पहुंचेंगे योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का शुभारंभ
यहां पीएम 5236.37 करोड़ रुपये की 30 परियोजनाओं की सौगात देंगे और देश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का शुभारंभ करेंगे। 65 हजार करोड़ रुपये की इस योजना से देश भर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने का अभियान चलाया जाएगा। 
पढ़ेंः संस्कृत और संसद : देववाणी जोड़ेगी बनारस से सेंट्रल विस्टा का नाता, प्राच्य विद्या को मिलेगी संजीवनी

जनसभा स्थल पर एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था

pm narendra modi visit varanasi he came from Siddharthnagar to rally place via   Helicopter return to Delhi by Air india 1
पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई

पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। जनसभा स्थल पर एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था के साथ ही पांच स्थानों पर पार्किंग बनाई जा रही है। उधर, पीएम मोदी के आगमन के लिए चार हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। इनमें तीन हेलीकॉप्टर पीएम व उनकी सुरक्षा में तैनात कर्मियों के लिए और एक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए होगा।
पढ़ेंः संस्कृत और संसद : देववाणी जोड़ेगी बनारस से सेंट्रल विस्टा का नाता, प्राच्य विद्या को मिलेगी संजीवनी

 

पीएम की सभा से पहले बंद होगा रिंग रोड पर आवागमन

पीएम मोदी की जनसभा से पहले रिंग रोड पर आवागमन पूरी तरह बंद कराया जाएगा। जनसभा में आने वाले लोगों के वाहनों को जनसभा से पहले तक छूट दी जाएगी। पीएम के पहुंचने से 30 मिनट पहले सभी तरह के वाहन रिंग रोड पर प्रतिबंधित किए जाएंगे।
पढ़ेंः  दिवाली से पहले सौगात: बनारस-गोरखपुर हाईवे बनकर तैयार, पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

 

विशिष्ट लोगों को जनसभा में किया जाएगा आमंत्रित

पीएम की जनसभा में विशिष्ट लोगों को घर-घर जाकर आमंत्रण दिया जाएगा। सर्किट हाउस में शुक्रवार को हुई बैठक में प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि मुफ्त टीकाकरण का आंकड़ा 100 करोड़ पार हुआ है। देश की इस उपलब्धि के लिए जितना योगदान वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों एवं हेल्थ वॉरियर्स का है, उससे कहीं ज्यादा योगदान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं सही समय पर लिए गए सही निर्णयों का है।

कन्नौज के सांसद एवं काशी क्षेत्र के प्रभारी सुब्रत पाठक ने कहा कि कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि अपने प्रिय नेता को सुनने के लिए खुद तो जाएं ही अपने साथ केंद्र व राज्य सरकार के लाभार्थियों को सभा में चलने का निमंत्रण दें व उन्हें अपने साथ सभा में चलने का आग्रह करें।

पीएम की सभा का सपाई करेंगे विरोध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेहंदीगंज में प्रस्तावित सभा का सपा कार्यकर्ता विरोध करेंगे। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ ने कहा कि इस सभा का विरोध किया जाएगा। इसकी रणनीति तैयार की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed