पीएम मोदी बोले: काशी में नए कार्यों की शुरुआत होते ही पूरे हो जाते हैं पुराने संकल्प
- किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए बिचौलियों व दलालों को सिस्टम से किया जा रहा बाहर
- प्रधानमंत्री ने कहा-किसानों का श्रम केवल उसके लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के काम आता है,
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना संकट में काशी ने जिस सामाजिक एकजुटता का परिचय दिया है, वह सचमुच में बहुत प्रशंसनीय है। इसी कड़ी में बनारस के विकास से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास है। वैसे यह भी महादेव का आशीर्वाद ही है, जब भी काशी के लिए नए कार्यों की शुरुआत होती है तो पुराने संकल्प सिद्ध हो चुके होते हैं। एक तरफ शिलान्यास तो दूसरी तरफ लोकार्पण हो रहा है। उन्होंने विकास कार्यों के लिए बनारस के लोगों को बधाई दी।
काशी के लोगों से वर्चुअल संवाद और सौगात के दौरान पीएम ने कहा कि वाराणसी से फल, सब्जी एवं धान पहली बार विदेश भेजा गया। बिचौलियों व दलालों को सिस्टम से बाहर किया जा रहा है। उन्होंने कहा, किसानों का श्रम केवल उसके लिए नहीं है, बल्कि पूरे देश के काम आता है।
किसानों के हित के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसका लाभ किसान सहित सभी को मिलेगा। रेहड़ी-पटरी वालों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से सबसे सरल तरीके से लोन मिल रहा है। गांवों में भूमि विवाद समाप्त करने के लिए स्वामित्व योजना से प्रॉपर्टी कार्ड दिया रहा है। इससे गांव में भूमि की समस्या समाप्त हो जाएगी। जमीनों पर अवैध कब्जे की समस्या का भी समाधान हो जाएगा। स्वामित्व कार्ड धारक बैंकों से ऋण भी प्राप्त कर सकेंगे।
पीएम ने काशी के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि छह वर्ष पूर्व जब लोगों ने सेवा का अवसर दिया तो वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 12 फ्लाइट चलती थीं, आज 48 फ्लाइट उड़ाने भरती हैं। बनारस में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर का कायाकल्प होते दिख रहा है। वाराणसी रोडवेज के इस नेटवर्क के साथ वाटर कनेक्टिविटी में भी मॉडल बन रहा है। यहां पर देश का पहला इनलैंड वाटर-वे बन चुका है। काशी उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे पूर्वांचल के लिए चिकित्सा सुविधा का हब बन चुका है। वाराणसी में चौतरफा विकास हो रहा है। इससे पूर्वांचल ही नहीं पूरे पूर्वी भारत के लोगों को लाभ मिल रहा है।
9000 से अधिक धनराशि की परियोजनाएं गतिमान एवं संचालित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए दीपावली से पूर्व काशीवासियों को मिले इस सौगात के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कोरोना महामारी में काशी व प्रदेश के लोगों को प्रधानमंत्री ने जो संदेश दिया वह संबल प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के वाराणसी कार्यकाल के दौरान अब तक वाराणसी में 18 हजार करोड़ से अधिक धनराशि की परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं और 9000 से अधिक धनराशि की परियोजनाएं गतिमान एवं संचालित हैं। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी उत्तर प्रदेश ने किया।