फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Narendra modi launch toll free number of BJP membership drive in varanasi

पीएम मोदी ने वाराणसी से दिया 'साथ आएं, देश बनाएं' का संदेश, सदस्यता के लिए जारी किया टोल फ्री नंबर 

Sat, 06 Jul 2019 04:57 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 06 Jul 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra modi launch toll free number of BJP membership drive in varanasi
पीएम मोदी ने की सदस्यता अभियान की शुरुआत - फोटो : ANI

लोकसभा चुनाव 2019 में बड़ी जीत के बाद शनिवार को पीएम मोदी दूसरी बार काशी आए। पीएम मोदी ने वाराणसी से राष्ट्रीय सदस्यता अभियान में 'साथ आएं, देश बनाएं' का संदेश दिया। सदस्यता अभियान में हर वर्ग के पांच लोगों के साथ पीएम मोदी ने अपने हाथों से प्राथमिक सदस्य बनाने की प्रक्रिया पूरी की। 

विज्ञापन


बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल में भाजपा के सदस्यता अभियान में काशी में समाज के हर वर्ग के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने के लिए प्रतीक के रूप में हर जाति, धर्म और वर्ग के पांच लोगों को चयनित किया गया था। पीएम के सदस्यता अभियान के दौरान हस्तकला संकुल में पांच कैंप लगाए गए थे।
विज्ञापन


पीएम के प्रस्थान के बाद यहां पर सदस्यता दिलाई गई। 11 अगस्त तक सदस्य बनने वाले सक्रिय सदस्य बनाने की प्रक्रिया में जुटेंगे। पीएम मोदी ने वीडियो लॉन्च कर के इस सदस्यता अभियान की जानकारी दी। वहीं, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि सदस्यता अभियान को तीन भागों में बांटा गया है। इसमें फॉर्म, मिस कॉल और सामूहिक सदस्यता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए बूथों को तीन भागों A, B और C में विभाजित किया गया है। C बूथ जिस पर पार्टी कभी नहीं जीती है, वहां जनप्रतिनिधि और प्रदेश पदाधिकारी सदस्यता अभियान चलाएंगे। B बूथ जिस पर पार्टी कभी जीती और कभी हारी, यहां जिला पदाधिकारी और A बूथ जहां पार्टी की जीत होती रही है पर बूथ पदाधिकारी सदस्य बनाएंगे। 

इस तरह होगी सदस्यता

पहले दौर में बूथों पर सदस्यता अभियान किया जाएगा। सदस्यता अभियान के तहत कोई भी व्यक्ति टोल फ्री नंबर 8980808080 पर मिस्ड कॉल करके भाजपा की सदस्यता ले सकता है। तय किया गया है कि पार्टी कार्यकर्ता लोगों के पास जाकर उनसे मिस्ड कॉल दिलाएंगे और फिर उनकी सदस्यता का फार्म भरवाएंगे ताकि साथ ही साथ सदस्यता का वेरीफिकेशन भी होता जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed