फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Narendra Modi convoy passes through Babatpur airport amid tight security

वाराणसी में पीएम मोदी: बाबतपुर एयरपोर्ट से अभेद सुरक्षा के बीच गुजरा प्रधानमंत्री का काफिला, भव्य हुआ स्वागत

Sun, 17 Dec 2023 06:49 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 17 Dec 2023 06:49 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का काफिला बाबतपुर एयरपोर्ट से अभेद सुरक्षा घेरे के बीच गुजरा। इस दौरान पीएम ने हाथ हिलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। बाबतपुर एयरपोर्ट परिसर के अंदर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं रही।

विज्ञापन
PM Narendra Modi convoy passes through Babatpur airport amid tight security
काशी में पीएम मोदी का भव्य स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर रविवार को बाबतपुर एयरपोर्ट अभेद सुरक्षा घेरे में रहा। एसपीजी, केंद्रीय एजेंसियों और पुलिस के घेरे के बीच प्रधानमंत्री का काफिला शहर की ओर रवाना हुआ। बाबतपुर एयरपोर्ट परिसर के अंदर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं रही। मुख्य द्वार से पहले ही भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को रोक दिया गया। 

विज्ञापन


बैरिकेडिंग के अंदर ही कार्यकर्ता नारा लगात रहे और निगरानी के लिए बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। न्यू टर्मिनल के अंदर एप्रन के पास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल और जनप्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ देकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।  
विज्ञापन


लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अपराह्न 2.53 मिनट पर वायुसेना के विमान से जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे तो टर्मिनल भवन के अंदर और बाहर हर किसी पर रोक लगा दी गई। एसीपीजी के साथ ही सीआईएसएफ ने कमान संभाला। लगभग 12 मिनट ठहराव के बाद प्रधानमंत्री का काफिला एयरपोर्ट से 3.05 बजे शहर की ओर निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर मुख्य गेट से चौराहे तक कार्यकर्ता कतारबद्ध होकर पुष्प वर्षा कर रहे। ढोल नगाड़ों की थाप बजती रही और प्रधानमंत्री का काफिला धीरे- धीरे आगे बढ़ता रहा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन करते रहे। बाबतपुर ब्रिज एनएच 56 की तरफ से शहर की ओर आगे बढ़ा। स्वागत करने वालों में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, पिंडरा विधायक अवधेश सिंह, अजगरा विधायक त्रिभुवन राम आदि रहे।


नहीं मिला साधन, पैदल चलने को विवश हुए विमान यात्री
यातायात व्यवस्था के कारण विमान यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुरक्षा के लिहाज से विमान यात्रियों को यातायात शून्य किए जाने के बाद एयरपोर्ट तक यात्री पैदल ही गए। इससे महिला यात्रियों को अधिक परेशानियां हुईं। पैदल चलने से यात्रियों को विमान छूटने का डर भी सता रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed